Korba : भू-विस्थापित 1 अप्रैल से करेंगे अनिश्चित कालीन आंदोलन, लंबित रोजगार प्रकरणों की निराकरण की है मांग, कुसमुण्डा खदान बंद करने दी है चेतावनी

लंबित रोजगार प्रकरणों एवं भू विस्थापितों ने समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन का एलान कर दिया. उन्होंने 1 अप्रैल कुसमुण्डा खदान बंद करने और अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की बात कही है उन्होंने आंदोलन के लिए समस्त जिम्मेदारों को प्रशासन को पत्र लिखा है…. लंबित रोजगार प्रकरणों एवं भू विस्थापितों की अन्य समस्याओं का जल्द निराकरण करने के आश्वाशन देने के बाद भी समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीरता से काम नहीं होने के कारण कुसगुण्डा खदान बंद करने अंदोलन की सूचना. लंबित रोजगार प्रकरणों के निराकरण एवं भू-विस्थापितों…

Korba : पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, ईंट से मारकर की थी हत्या, पत्नी के अलग रहने से नाराज था पति… पढ़िए पूरी खबर…

कोरबा. संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश मामलें में मृतिका लता नेताम की हत्या करने वाला उसका पति अमोल सिंह नेताम ही निकला है. आरोपी ने ईंट और डंडों से पीटकर- पीटकर पत्नी की हत्या की है. फिलहाल, पुलिस ने 24 घण्टो के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. दरअसल, कटघोरा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास महिला लता नेताम की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी. और शरीर पर चोट के निशान, घर का सामान बिखरा हुआ, और…

Korba : महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, घर का दरवाजा टूटा, सामान बिखरा मिला, हत्या की जताई जा रही आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के सामने महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है और महिला के घर के सामने ही शव मिला है. महिला के शरीर में चोट के निशान भी है. घटना की परिस्थिति के लिहाज से हत्या की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि महिला अकेले रहती थी और मजदूरी का काम करती थी. सुबह महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक महिला के आसपास खून के छींटे भी मिले हैं और घर का दरवाजा…

Korba Big News : आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, 2 लोगों की हुई मौत, बारिश में पिकअप से लाया गया जिला अस्पताल…

कोरबा. कोसगाई मंदिर गए परिवार पर अचानक आई आंधी-बारिश के कारण आकाशीय बिजली गिर गई. घटना में 6 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और 2 लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, एक परिवार पहाड़ों के ऊपर विराजित प्राचीन मंदिर कोसगाई में बकरा की बलि दिया हुआ था और लोगों को इसका निमंत्रण भी दिया गया था. निमंत्रण में करीब 40 से 50 लोग भी पहुंचे हुए थे. ऐसे में पहाड़ों के नीचे सभी बकरा-भात खाने के लिए रुके हुए थे और अचानक से मौसम खराब हो…

माँ सर्वमंगला मंदिर में इस नवरात्रि 11000 ज्योति कलश से जगमग होगा मंदिर , प्रथम दिवस विधिवत हुई मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

   विदेश में रहने वाले भक्तों ने भी प्रज्वलित किए मनोकामना ज्योति कलश कोरबा हसदेव नदी के किनारे मां सर्वमंगला का भव्य मंदिर स्थित है जहां माता रानी अपने भक्तों की पुकार सुनती है ऐसी मान्यता है की मां सर्व मंगला अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है , यही कारण है कि माता सर्वमंगला पर असंख्य भक्तों की असीम श्रद्धा है। बता दे सर्वमंगला माता का मंदिर कोरबा जिले समेत पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रख्यात है। माना जाता है मंदिर का इतिहास लगभग 125 वर्ष पुराना है मंदिर प्रांगण…

कोराई को ग्राम पंचायत बनाने की मांग हुई तेज…

 यूंका उपाध्यक्ष दीपेश यादव के नेतृत्व में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा गया ज्ञापन 【कोरबा Times】 आज युवा कांग्रेस कटघोरा के उपाध्यक्ष दीपेश यादव के नेतृत्व मे ग्राम कोराई को ग्राम पंचायत बनाने के संबंध मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नाम से कोरबा जिलाधीश को पत्र सौंपा गया । जिसमे  ग्राम पंचायत देवरी को जनपद पंचायत कटघोरा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के आश्रित ग्राम कोराई को पृथक कर नवीन ग्राम पंचायत बनाए जाने की मांग लंबे समय से हो रही है, ग्राम कोराई का…

सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली के जरिए उद्यमियों को मिल रही सहूलियत: मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

  छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा आयोजित ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ के अधिवेशन में शामिल हुए उद्योग मंत्री 【कोरबा Times]रायपुर, 01 सितम्बर 2024/ प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज रविवार को छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व आपदा और खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार…

सुभाष राठौर बने भाजपा सदस्यता अभियान के कोसाबाड़ी मण्डल के संयोजक

भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया है।  जिसमे पार्टी ने प्रत्येक बूथ में 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी प्रदेश में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आगामी एक सितंबर पर सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर आज कोरबा में भारतीय जनता पार्टी कोरबा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुभाष राठौर को भाजपा के सदस्यता अभियान के लिये कोसाबाड़ी मंडल के संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।

” राजधानी दिल्ली” में गूंजेगी कोरबा की साहसी बेटी निकिता के बूटों की आवाज, प्रथम रैंक के साथ थलसेना शिविर में MP-CG का प्रतिनिधित्व करेगी केएन कॉलेज की होनहार NCC कैडेट

 कमला नेहरू महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट निकिता साहू ने अपने साहस, समर्पण और अद्भुत प्रतिभा का परिचय देते हुए कोरबा व छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।रामकुमार साहू  जोकि ढोढ़ीपारा निवासी है जिनकी होनहार बिटिया का चयन मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी डायरेक्टोरेट में थलसेना कैंप (TSC) के लिए हुआ हैं। खास बात यह है कि निकिता का चयन एमपी-सीजी एनसीसी डायरेक्टोरेट में प्रथम रैंक पर हुआ है। बता दें कि इस चयन प्रक्रिया में कैडेट्स को थलसेना में अपनाई जाने वाली गतिविधियों जैसे टेंट पीचिंग, मैप रीडिंग एवं ऑब्सटेकल ट्रेनिंग कोर्स…

हुई सत्य की जीत….ऋतु चौरसिया, आखिरकार महापौर राजकिशोर प्रसाद कि जाति प्रमाण पत्र को किया गया निरस्त

【कोरबा Times】नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को ऋतु चौरसिया की शिकायत  पर जिला स्तरीय छानबीन समिति द्वारा विस्तृत जांच हेतु प्रेषित प्रकरण पर आदिम जाति विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने निरस्त कर दिया है। महापौर चुनाव के वक्त भाजपा से प्रत्याशी रही ऋतु चौरसिया के द्वारा महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का आरोप लगाया था, जिसे सिद्ध करने के लिए भाजपा नेत्री ऋतु चौरसिया को साढे चार…