CG News : पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर प्रेस क्लब सख्त, निंदा प्रस्ताव पारित… भाजपा नेत्री विद्या सिदार ने माफी नहीं मांगी तो उनके सभी कार्यक्रमों का होगा बहिष्कार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिला सह प्रभारी एवं भाजपा नेत्री विद्या सिदार पर पत्रकारों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने के आरोप लगने के बाद जिला प्रेस क्लब ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रेस क्लब ने इस पूरे घटनाक्रम को पत्रकारिता की गरिमा और मीडिया की स्वतंत्रता पर आघात बताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल को लिखित ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक माफीनामे की मांग की है। मामला 9 नवंबर 2026 को भाजपा द्वारा आयोजित दीपावली…