कोरबा. पोड़ीउपरोडा विकासखंड के बंजारी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को जून महीने में राशन नहीं मिला है. PDS दुकान से मासिक राशन नहीं मिलने पर ग्रामीण काफी हताश है. ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से साथ मिलकर SDM को ज्ञापन सौंपा है और समस्या का निराकरण करने निवेदन किया है. यहां ग्रामीणों ने SDM को पत्र में अल्टीमेटम भी दिया है. कहा है कि, यदि मामले का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो 9 जुलाई को SDM कार्यालय घेराव करने की चेतावनी दी.
इधर, SDM ने मामले का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वाशन दिया है. वहीं PDS संचालक ने स्टॉक में सिर्फ 25 क्विंटल स्टॉक आने का दावा किया है. जबकि जनप्रतिनिधियों ने जनभागीदारी पोर्टल पर 125 क्विंटल आबंटन होने की बात कही है. मामले में PDS संचालक द्वारा राशन के गबन करने की हवा चली है. फिलहाल, SDM ने ग्रामीणों को समस्या का समाधान करने के लिए आश्वस्त कर दिया है.


