मालखरौदा थाना क्षेत्र में पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मालखरौदा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त थाना प्रभारी वी.एन. शर्मा ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न चौकियों के प्रभारी एवं क्षेत्र के पत्रकारगण उपस्थित रहे। बैठक में थाना प्रभारी वी.एन. शर्मा ने कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बीच बेहतर तालमेल होने से आम जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है।…

