कोरबा. कोरबा पॉवर लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल अदाणी फाउंडेशन के तहत आसपास के 15 शासकीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल सहायता सामग्री वितरित की। इनमें 9 प्राथमिक, 4 माध्यमिक और 2 हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालय शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है। यह सामग्री बेंगचुल, दर्रानहठा, पथाडी, खोदडेल, न्यू पहंदा, ओल्ड पहंदा, रिसदिहापारा, सरगबुंदिया और धंधानी गाँवों…




