CG News : पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर प्रेस क्लब सख्त, निंदा प्रस्ताव पारित… भाजपा नेत्री विद्या सिदार ने माफी नहीं मांगी तो उनके सभी कार्यक्रमों का होगा बहिष्कार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिला सह प्रभारी एवं भाजपा नेत्री विद्या सिदार पर पत्रकारों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने के आरोप लगने के बाद जिला प्रेस क्लब ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रेस क्लब ने इस पूरे घटनाक्रम को पत्रकारिता की गरिमा और मीडिया की स्वतंत्रता पर आघात बताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल को लिखित ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक माफीनामे की मांग की है। मामला 9 नवंबर 2026 को भाजपा द्वारा आयोजित दीपावली…

कोरबा की खुशी पड़वार ने कत्थक नृत्य में जीता दूसरा स्थान

कोरबा. सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा ईस्ट की छात्रा खुशी पड़वार ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर (मालवा क्षेत्र) में आयोजित ‘क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव-2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरस्वती शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित इस 5-स्तरीय प्रतियोगिता में खुशी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पहले जिला स्तर पर प्रथम, फिर अकलतरा में आयोजित संभाग व राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय (Regional) स्तर के लिए…

Sakti : पुलिस और पत्रकारों के बीच समन्वय बढ़ाने आयोजित हुई बैठक

मालखरौदा थाना क्षेत्र में पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मालखरौदा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त थाना प्रभारी वी.एन. शर्मा ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न चौकियों के प्रभारी एवं क्षेत्र के पत्रकारगण उपस्थित रहे। बैठक में थाना प्रभारी वी.एन. शर्मा ने कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बीच बेहतर तालमेल होने से आम जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है।…

Korba : बंजारी के ग्रामीणों को जून माह का नहीं मिला राशन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रमीणों के साथ मिलकर SDM को सौंपा ज्ञापन, मामले की निराकरण का मिला आश्वासन

कोरबा. पोड़ीउपरोडा विकासखंड के बंजारी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को जून महीने में राशन नहीं मिला है. PDS दुकान से मासिक राशन नहीं मिलने पर ग्रामीण काफी हताश है. ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से साथ मिलकर SDM को ज्ञापन सौंपा है और समस्या का निराकरण करने निवेदन किया है. यहां ग्रामीणों ने SDM को पत्र में अल्टीमेटम भी दिया है. कहा है कि, यदि मामले का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो 9 जुलाई को SDM कार्यालय घेराव करने की चेतावनी दी. इधर, SDM ने मामले का जल्द से जल्द…

Sakti : वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को 35 लाख मुआवजा, घायलों का इलाज जारी.

रिपोर्टिंग – राकेश साहू, सक्ति.     छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद राहत और सहायता कार्य तेजी से जारी है। कंपनी द्वारा मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि घायलों का इलाज उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के साथ किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को 35 लाख और नौकरी. हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारजनों को कंपनी की ओर से 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य…

*Korba : 3 दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे कोल इंडिया चेयरमैन, कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का किया विस्तृत निरीक्षण*

कोरबा. कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम अपने 3 दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे। दौरे के प्रथम चरण में वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे गेवरा हाउस पहुंचे, जहां से उन्होंने कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी श्री हरिश दुहन उनके साथ उपस्थित रहे। दौरे के दौरान चेयरमैन ने नीलकंठ साकार व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन करते हुए माइन प्लान, चालू वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य, मूल्यांकन रणनीति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने NIML पैच का दौरा कर खनन…

Korba NKH News : अब संपूर्ण न्यूरो केयर एक ही छत के नीचे, NKH में शुरू हुई एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी

कोरबा. जिले के प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल न्यू कोरबा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल के न्यूरो केयर विभाग को और मजबूत करते हुए अब न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-साइकेट्री और न्यूरो फिजियोथैरेपी की संपूर्ण सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानी द्वारा अत्याधुनिक मिनिमली इनवेसिव (दूरबीन) तकनीक से स्पाइन सर्जरी की सुविधा भी शुरू की गई है।…

Korba : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का लिस्ट जारी, लक्ष्य चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, समर्थकों में उत्साह

कोरबा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जागड़े के अनुमोदन और भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है. घोषित सूची में लक्ष्य चतुर्वेदी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कोरबा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लक्ष्य चतुर्वेदी की संगठन में सक्रियता, मेहनत…

Korba ; महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

कोरबा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। शनिवार 7 मार्च को आयोजित इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में महिला मरीजों को निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी…

Korba : अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल: उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सहभागिता के मद से 500 मीटर लंबी सीमेंट कान्क्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन बुधवार को संपन्न हुआ। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव की परेशानी से निजात मिलेगी, जिससे ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां सुगम हो सकेंगी। भूमिपूजन…