*Korba : 3 दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे कोल इंडिया चेयरमैन, कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का किया विस्तृत निरीक्षण*

कोरबा. कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम अपने 3 दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे। दौरे के प्रथम चरण में वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे गेवरा हाउस पहुंचे, जहां से उन्होंने कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी श्री हरिश दुहन उनके साथ उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान चेयरमैन ने नीलकंठ साकार व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन करते हुए माइन प्लान, चालू वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य, मूल्यांकन रणनीति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

इसके उपरांत उन्होंने NIML पैच का दौरा कर खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। साथ ही FMC सिस्टम, साइलो उपयोग, डिस्पैच प्रक्रिया एवं भविष्य की एवाक्युएशन योजनाओं की समीक्षा की। कुसमुंडा व्यू पॉइंट पर भी जाकर उन्होंने समग्र ऑपरेशनल परिदृश्य का आकलन किया।

दौरे के दौरान एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र एवं क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related News