सारंगढ़-बिलाईगढ़। भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिला सह प्रभारी एवं भाजपा नेत्री विद्या सिदार पर पत्रकारों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने के आरोप लगने के बाद जिला प्रेस क्लब ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रेस क्लब ने इस पूरे घटनाक्रम को पत्रकारिता की गरिमा और मीडिया की स्वतंत्रता पर आघात बताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल को लिखित ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक माफीनामे की मांग की है। मामला 9 नवंबर 2026 को भाजपा द्वारा आयोजित दीपावली…
Category: सियासत
CG News : भाजपा के आपसी विवाद में पत्रकारों से बदसलूकी! कैमरा बंद कराने की कोशिश, भाजपा नेत्री विद्या सिदार के व्यवहार पर उठे सवाल Video…
सारंगढ़ में आयोजित भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान और एक भाजपा कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ने लगा और कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने घटनाक्रम को अपने कैमरों में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। लेकिन भाजपा की अंदरूनी खींचतान को कैमरे में कैद करना कुछ लोगों को नागवार गुजर गया। आरोप है कि, भाजपा नेत्री विद्या सिदार ने वीडियो बना रहे पत्रकारों के मोबाइल बंद कराने…




