कोरबा. करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत जामपानी के रोजगार सहायक पर आवास निर्माण के लिए मिलने वाले पैसे पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि, रोजगार सहायक द्वारा उनको लगभग 23 हजार रुपये की राशि अप्राप्त है. इस शिकायत को लेकर शिकायतकर्ता कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे है. इनका आरोप है कि इससे 2 महीने पहले भी जनदर्शन में इस मामले की शिकायत की जा चुकी है पर प्रशासन ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया. क्या कह रहे है शिकायतकर्ता सुन लीजिए…
Category: कोरबा न्यूज़
Korba : सोनपुरी गांव में पानी की समस्या, खराब बोरवेल को बनवाने सरपंच 4 महीने में असफल, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश
कोरबा. कटघोरा ब्लॉक के पाली पंचायत के ग्राम सोनपुरी के ग्रामीण पानी की समस्या से काफी हताश है. गांव में पानी उपलब्ध कराने वाला बोरवेल काफी दिनों से खराब है, ग्रामीणों द्वारा गांव के मुखिया सरपंच से कई बार शिकायत की जा चुकी है. लेकिन, समस्या जस के तस है. ग्रामीणों द्वारा सरपंच-पंच को मरम्मत कार्य के लिए कहे जाने पर, दिलासे और आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नहीं होता. खदान से लगे गांव में पानी की समस्या से लोग अब त्रस्त हो और उनका गुस्सा फूट चुका है. ग्रामीण…
Korba : बाल दिवस पर खेलकूद और नैतिकता का पाठ, विजेता बच्चों को शिक्षकों ने दिया उपहार, जानिए कैसे मनाया गया गुरसिया स्कूल में बाल दिवस…
कोरबा में बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में शिक्षकों के साथ बच्चों ने अनेक प्रकार के खेलकूद के साथ मनाया है. इस दौरान बच्चें काफी उतसाहित नजर आए है. विजेता बच्चों को शिक्षकों की ओर से विशेष उपहार भी दिया गया है. * दरअसल, 14 नवम्बर को पूरे देश में स्व. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी कड़ी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय गुरसिया के शिक्षकों ने भी बच्चों के लिए बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें बच्चों…
Korba : श्रीमद भागवत से झूम उठेगा बांकीमोंगरा, 13 नवम्बर से कथा प्रारम्भ, श्री राधाविनोद कथावाचक को सुनने क्षेत्रवासियों में ललक…
कोरबा. बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र का ओड़िया मोहल्ला जंगल साइड भक्तिमय होने जा रहा है. श्री राधाविनोद जी के श्रीमुख से क्षेत्रवासियों को अमृतमय भागवत कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है. दरअसल, श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 13 नवम्बर से 19 नवम्बर को होने जा रहा है. यह श्रीमद भागवत श्री राधाविनोद जी महाराज की अमृत वाणी से नगरवासियों को सुनने का अवसर मिलने वाला है. क्षेत्रवासियों में इस कथा को लेकर खास उत्साह भी देखा जा रहा है. श्रीमद भागवत कथा का प्रारंभ 12…
Korba : अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ अग्रवाल सभा पहुंचा दर्री थाना, सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
कोरबा. विगत दिनों जोहार छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा श्री अग्रसेन महाराज,वरुण देव,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी. जिससे पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज में काफी आक्रोश है और अमित बघेल के खिलाफ पुलिस थाना में ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की जा रही है. इसी कड़ी में आज अग्रवाल सभा दर्री,जमनीपाली,जेलगांव के अग्रवाल बंधुओं ने दर्री थाना में ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है. अग्रवाल…
Korba : उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन, पाली नगर वासियों में आस्था का उमड़ा जनसैलाब, बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं हुई शामिल
नगर पंचायत पाली क्षेत्र में सूर्य उपासना का पर्व छठ पूरे भक्ति भाव, श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया गया. चार दिवसीय इस पर्व का समापन मंगलवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर किया गया, इस अवसर पर शिव मंदिर घाट में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ रही. हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर आस्था और श्रद्धा का पर्व छठ मनाया जाता है, इसकी शुरुआत चतुर्थी तिथि से नहाय-खाय के साथ हो जाती है. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक छठ, छठी मैया और सूर्यदेव को समर्पित व्रत…
Korba : कुएं में गिरी गाय को ऐसे निकाला, बच गई जान, पार्षद के सराहनीय पहल की क्षेत्र में हो रही चर्चा
कोरबा. नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा की सक्रियता सामने आई है. जहां बंटी राजपूत के घर के कुंए में गिरे गाय को क्षेत्रवासियों की मदद से सुरक्षित निकाला गया है. पार्षद को जैसे ही गौ माता की कुंए में गिरने की सूचना मिली वह खुद मौके पर पहुंचे. यहां रस्सा और बांस से गाय को निकालने के लिए सहारा बनाया गया, बांस की ऐसी लेयर बनाई गई जिससे गाय बांस के ऊपर चढ़ जाए और उसे ऊपर खींचा जा सके. इसके नीचे ईंट…
Korba : ‘मानव-हाथी संघर्ष नियंत्रण टीम’ गठित, कोरबा प्रेस क्लब के सचिव नागेन्द्र श्रीवास बने सदस्य
कोरबा। कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष (HEC) की घटनाओं को रोकने के लिए वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत (भा.व.से.) ने एक विशेष ‘Spearhead (Rapid Response) Team’ का गठन किया है। यह दल संघर्ष की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत, बचाव और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएगा। इस टीम में विभागीय अधिकारियों के साथ पत्रकार, विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, दल की कमान उपवनमंडलाधिकारी संजय त्रिपाठी को दी गई है, जबकि टीम में 15 सदस्य रखे गए हैं जिनमें परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक,…
*SECL News : एसईसीएल, सीडब्लयूएस कोरबा में कोल इंडिया की प्रथम पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित स्टोर यूनिट का शुभारंभ*
कोरबा. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आज कोल इंडिया का एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा, जब प्रथम पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित सीडब्लयूएस कोरबा में सेंट्रल स्टोर फॉर स्पेयर पार्ट्स सप्लाई एंड मैनेजमेंट का शुभारंभ किया गया. यह पहल कोयला उद्योग में महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल में उनकी बढ़ती भूमिका का प्रतीक है. कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुआ. इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने फीता काटकर स्टोर यूनिट का उद्घाटन किया. सभी अतिथियों का स्वागत शॉल, श्रीफल और बुके भेंट कर…
Korba : बालको प्रबंधन द्वारा ठेला हटाने जबरदस्ती, ठेले में तोड़फोड़ की भी धमकी, दिव्यांग पीड़िता पहुंची कलेक्ट्रेट…
कोरबा के बालको क्षेत्र में गुपचुप ठेला लगाने वाली महिला को बालको प्रबंधन द्वारा ठेला को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. यहां उनके ठेले के ऊपर लगे प्लास्टिक तिरपाल को भी बालको प्रबंधन द्वारा निकाल दिया गया है और ठेले को हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, नहीं हटाए जाने पर तोड़फोड़ करने की धमकी भी दी गई है. दिव्यांग पीड़िता का कहना है कि काफी वर्षों से वह उक्त स्थान पर ठेला लगा रही है और परिवार का भरण पोषण कर रही है, दिव्यांग महिला…

