कोरबा के बालको क्षेत्र में गुपचुप ठेला लगाने वाली महिला को बालको प्रबंधन द्वारा ठेला को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. यहां उनके ठेले के ऊपर लगे प्लास्टिक तिरपाल को भी बालको प्रबंधन द्वारा निकाल दिया गया है और ठेले को हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, नहीं हटाए जाने पर तोड़फोड़ करने की धमकी भी दी गई है. दिव्यांग पीड़िता का कहना है कि काफी वर्षों से वह उक्त स्थान पर ठेला लगा रही है और परिवार का भरण पोषण कर रही है, दिव्यांग महिला एकमात्र कमाने वाली है. पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित, कोरबा कलेक्टर, मंत्री लखनलाल देवांगन और बालकों महाप्रबंधक से की है.
दरअसल, बालको के नेहरू नगर में निवासरत प्रतिभा चौहान पैर से दिव्यांग है और बालको थाना के पास गुपचुप ठेला का दुकान लगाती है. यहां ठेले को हटाने के लिए बालको प्रबंधन के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है. इधर, ठेले के ऊपर लगे तिरपाल को बालको द्वारा निकाल दिया गया है और ठेले पर भी तोड़फोड़ करने की धमकी दी गई है. पीड़िता का कहना है कि, परिवार में वह दिव्यांग होने के बाद भी एकमात्र कमाने वाली है यदि उसका व्यवसाय बंद हो जाता है तो उसके सामने आर्थिक तंगी खड़ी हो जाएगी. न्याय की गुहार लेकर पीड़िता कलेक्ट्रेट पहुंची है और न्याय की मांग की है. इसके साथ इसने मांग की है कि, यदि ठेला हटाया जाता है तो योग्यतानुसार काम दें.


