Korba : बाल दिवस पर खेलकूद और नैतिकता का पाठ, विजेता बच्चों को शिक्षकों ने दिया उपहार, जानिए कैसे मनाया गया गुरसिया स्कूल में बाल दिवस…

कोरबा में बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में शिक्षकों के साथ बच्चों ने अनेक प्रकार के खेलकूद के साथ मनाया है. इस दौरान बच्चें काफी उतसाहित नजर आए है. विजेता बच्चों को शिक्षकों की ओर से विशेष उपहार भी दिया गया है.

* दरअसल, 14 नवम्बर को पूरे देश में स्व. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी कड़ी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय गुरसिया के शिक्षकों ने भी बच्चों के लिए बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें बच्चों को अनेक प्रकार के खेल के लिए उत्प्रेरित किया गया, साथ ही बच्चों को भोजन भी कराया गया. इस दौरान खेल में विजेता बच्चों को ईनाम के रूप कई तरह के उपहार भी दिए, शिक्षकों के द्वारा आयोजित इस खेलकूद में बच्चें काफी उत्साहित नजर आए है. बच्चों ने जवाहर लाल नेहरू की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित एवं नमन कर शुभारंभ किया.
इस बाल दिवस के अवसर पर हेड मास्टर अनुपमा एक्का, शिक्षिका यशोधरा पाल, संध्या भोसले रंभा तंवर और शिक्षक घनश्याम उपस्थित रहे और बच्चों को खेलकूद, भोजन, चाचा नेहरू का जीवन परिचय के साथ नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया.

Related News