सारंगढ़ में आयोजित भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान और एक भाजपा कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ने लगा और कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने घटनाक्रम को अपने कैमरों में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। लेकिन भाजपा की अंदरूनी खींचतान को कैमरे में कैद करना कुछ लोगों को नागवार गुजर गया। आरोप है कि, भाजपा नेत्री विद्या सिदार ने वीडियो बना रहे पत्रकारों के मोबाइल बंद कराने…




