यूट्यूब में कॉमेडी वीडियो बनाने के बाद सरई और ए ददा रे जैसे सुपरहिट फिल्म देने वाले छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार आनंद मानिकपुरी ने स्टार्टअप के तहत एक कार क्लीनर मशीन का ईजाद किया है, जिसे पानी की पाइप लाइन से जोड़ने के बाद मशीन में लगे बैटरी की सहायता से अच्छी तरह कार को वाश किया जा सकता है. सोमवार को कोरबा के एक निजी होटल में छग के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आनंद मानिकपुरी के इस नए ademexe motorised कार क्लीनर मशीन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत भी मौजूद रही.
उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच “मेक इन इंडिया” की दिशा में एक नया कदम बताया है.
वहीं कार क्लीनर मशीन का ईजाद करने वाले फिल्म स्टार और मैकेनिकल इंजीनियर आनंद मानिकपुरी ने बताया की स्वयं के कार को धोते वक़्त उन्हें अचानक यह ख्याल आया कि क्यों न इस तरह की मशीन इजात किया जाए, जिससे लोगों को घर पर ही कार वाश करने में आसानी हो सके. फिलहाल, उन्होंने 60 से 70 लाख इन्वेस्ट कर मशीनो का निर्माण किया है. आनंद मानिकपुरी ने अपने प्रोडक्ट को शार्क टैंक के पैनल के सामने रखकर उन्हें अपने प्रोडक्ट में निवेश कराने की भी सोच रहे हैं.
गौरतलब है कि, Admexe मोटोराइज्ड कार क्लीनर मशीन के पार्ट्स को कोरबा के सिपेट में तैयार किया जा रहा है जिसे बिलासपुर में असेंबल कर मार्केट में सेल किया जाएगा.


