Korba : सोनपुरी गांव में पानी की समस्या, खराब बोरवेल को बनवाने सरपंच 4 महीने में असफल, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

कोरबा. कटघोरा ब्लॉक के पाली पंचायत के ग्राम सोनपुरी के ग्रामीण पानी की समस्या से काफी हताश है. गांव में पानी उपलब्ध कराने वाला बोरवेल काफी दिनों से खराब है, ग्रामीणों द्वारा गांव के मुखिया सरपंच से कई बार शिकायत की जा चुकी है. लेकिन, समस्या जस के तस है. ग्रामीणों द्वारा सरपंच-पंच को मरम्मत कार्य के लिए कहे जाने पर, दिलासे और आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नहीं होता. खदान से लगे गांव में पानी की समस्या से लोग अब त्रस्त हो और उनका गुस्सा फूट चुका है. ग्रामीण…