कोरबा. करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत जामपानी के रोजगार सहायक पर आवास निर्माण के लिए मिलने वाले पैसे पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि, रोजगार सहायक द्वारा उनको लगभग 23 हजार रुपये की राशि अप्राप्त है. इस शिकायत को लेकर शिकायतकर्ता कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे है. इनका आरोप है कि इससे 2 महीने पहले भी जनदर्शन में इस मामले की शिकायत की जा चुकी है पर प्रशासन ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया. क्या कह रहे है शिकायतकर्ता सुन लीजिए…

