Korba : कुएं में गिरी गाय को ऐसे निकाला, बच गई जान, पार्षद के सराहनीय पहल की क्षेत्र में हो रही चर्चा

कोरबा. नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा की सक्रियता सामने आई है. जहां बंटी राजपूत के घर के कुंए में गिरे गाय को क्षेत्रवासियों की मदद से सुरक्षित निकाला गया है.

पार्षद को जैसे ही गौ माता की कुंए में गिरने की सूचना मिली वह खुद मौके पर पहुंचे. यहां रस्सा और बांस से गाय को निकालने के लिए सहारा बनाया गया, बांस की ऐसी लेयर बनाई गई जिससे गाय बांस के ऊपर चढ़ जाए और उसे ऊपर खींचा जा सके. इसके नीचे ईंट को बांधा गया, जिससे रस्सा से बंधा बांस पानी के नीचे चला गया और गाय ऊपर चढ़ गई. फिर सभी ने ऊपर खिंच लिया, इस तरह कुंए में गिरी गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. क्षेत्र में पार्षद के सराहनीय पहल की खूब चर्चा हो रही है.

Related News