कोरबा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जागड़े के अनुमोदन और भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है.
घोषित सूची में लक्ष्य चतुर्वेदी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कोरबा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लक्ष्य चतुर्वेदी की संगठन में सक्रियता, मेहनत और सामाजिक कार्यों के प्रतिबद्धता से उनकी अनुसूचित जाति मोर्चा में नियुक्ति हुई है. इस नियुक्ति से
पार्टी में संगठन को भी मजबूती मिलेगी.
लक्ष्य चतुर्वेदी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आते ही, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई.
फिलहाल, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से किया जाएगा.


