कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पताड़ी गांव में करीब एक दशक से अधूरा पड़ा एक बड़ा बिजली प्रोजेक्ट अब फिर से जीवंत हो उठा है। अदाणी पावर ने कोरबा पावर के 1,320 मेगावाट क्षमता वाले विस्तार प्रोजेक्ट की पहली 660 मेगावाट यूनिट को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। इस उपलब्धि के पीछे करीब दो साल की लगातार मेहनत है। 250 से अधिक इंजीनियरों, विभिन्न भारतीय उपकरण निर्माता कंपनियों, साझेदारों और हजारों कर्मचारियों ने मिलकर लगभग ठहर चुके इस प्रोजेक्ट को दोबारा खड़ा किया। निर्माण के सबसे व्यस्त दौर में…




