कोरबा. कोसगाई मंदिर गए परिवार पर अचानक आई आंधी-बारिश के कारण आकाशीय बिजली गिर गई. घटना में 6 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और 2 लोगों की मौत हो गई है.
दरअसल, एक परिवार पहाड़ों के ऊपर विराजित प्राचीन मंदिर कोसगाई में बकरा की बलि दिया हुआ था और लोगों को इसका निमंत्रण भी दिया गया था.
निमंत्रण में करीब 40 से 50 लोग भी पहुंचे हुए थे. ऐसे में पहाड़ों के नीचे सभी बकरा-भात खाने के लिए रुके हुए थे और अचानक से मौसम खराब हो गया. फिर आंधी-बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए परिवार पेड़ के नीचे रुका हुआ था. इस दौरान आकाशीय बिजली पेड़ के नीचे गिर गई. इससे 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को तत्काल पिकअप की मदद से बारिश में जिला अस्पताल लाया गया, जहां 1 व्यक्ति की रास्ते में और दूसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है.


