वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू की। समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी द्वारा उठाया गया यह कदम ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य शैक्षिक अंतर को कम करना और विकास के लिए नए रास्ते खोलना है। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू…
Category: राष्ट्रीय समाचार
Korba : एक्सिस बैंक प्रबंधन कोरबा ब्रांच पर 80 लाख के गबन का आरोप, एफआईआर दर्ज, नगर निगम कोरबा ने दर्ज कराई शिकायत
कोरबा. कोरबा नगर निगम के खाते से 79 लाख 42 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है. इसके बाद से नगर निगम के प्रधान सहायक लेखा अधिकारी प्रदीप कुमार ने लिखित शिकायत थाने में की है. यहां CMS कंपनी डेली कलेक्शन की राशि प्रतिदिन एक्सिस बैंक में जमा करती थी. नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बताया है कि कोरबा नगर निगम में टैक्स के रूप में आने वाली राशि प्रतिदिन CMS कंपनी डेली कलेक्शन करती है और एक्सिस बैंक में जमा करती है. इस दौरान विलम्ब…
Korba : क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान सचिव की मौत, प्रदेश सरकार के प्रति सचिवों में आक्रोश, आंदोलन तेज करने की तैयारी, पढ़िए मौत की वजह…
कोरबा. शासकीयकरण की मांग को लेकर 5 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल एक सचिव की आज दोपहर अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. जिससे साथी सचिवों में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ गया है. मामला कोरबा जिले के पाली जनपद का है जहां चल रहे हड़ताल में शामिल होने ग्राम पंचायत कुटेलामुड़ा के सचिव राजकुमार कश्यप शामिल हुए थे, लेकिन दोपहर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन फानन में उसे पाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. जहां परीक्षण…
Korba : भु-विस्थापितो का अनोखा प्रदर्शन, GM का निकाला शव यात्रा, नारेबाजी करते पुतला भी फूंका
कोरबा में अपनी लंबित मांगो को लेकर भु-विस्थापितो को कई तरह के आंदोलन करते देखा है लेकिन कोई निष्कर्ष अभी तक नहीं निकल पाया है. इसी कड़ी में अपनी मांगों को लेकर भु-विस्थापितो ने आज अनोखा प्रदर्शन किया है. यहां भु-विस्तापितो ने बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए जारी प्रदर्शन के दौरान कुसमुण्डा महाप्रबंधक राजीव सिंह की शव यात्रा निकाली है. भु-विस्थापितो ने अंतिम यात्रा व संस्कार विधि के लिए मुंडन भी कराया है और शव यात्रा को नारेबाजी करते हुए बीच चौराहे में पुतला दहन किया. बताया जा रहा…
CG News : नगरदा क्षेत्र की नहर से 2 दिनों में 4 लाश बरामद, कोरबा जिले के मुकुंदपुर नहर में पिकअप पलटने का है मामला, घटना के बाद 5 लोग हुए थे लापता, 1 व्यक्ति अभी भी लापता, तलाश में जुटी हुई है रेस्क्यू और पुलिस टीम…
सक्ती जिले के नगरदा थाना क्षेत्र की नहर में आज 3 लोगों की लाश अलग-अलग जगह से मिली है. कल रविवार को कोरबा जिले के मुकुंदपुर गांव की नहर में पिकअप के पलटने से 5 लोग लापता हो गए थे, जिसमें कल नगरदा से इतवारा बाई कंवर की लाश मिली थी. अन्य लापता लोगों की खोजबीन गोताखोर की रेस्क्यू टीम द्वारा की जा रही थी. इसके बाद आज 3 लोगों की लाश मिली है. अभी भी 1 लापता की तलाश की जा रही है. दरअसल, रविवार 13 अप्रैल को सक्ती…
Video..राजधानी रायपुर के इस सघन इलाके में लगी भीषण आग, लोगों में फैली दहशत, ट्रांसफॉर्मर में हो रहे ब्लास्ट…
【कोरबा टाइम्स 】रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी और कोटा इलाके में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर के भारत माता चौक के पास स्थित विद्युत सब डिवीजन के ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। और देखते ही देखते यह आग भीषण रूप ले ली है। फायर ब्रिगेड की चार टीमें आग बुझाने पर डटी हुई है । बता दें कि यह राजधानी का सघन इलाका है घनी बस्तियां हैं जिसके कारण एक बड़े खतरे की आशंका…
बिग ब्रेकिंग: कमलनाथ- नकुलनाथ ने कांग्रेस से दिया त्यागपत्र
भोपाल 17 फरवरी 2024। मध्य प्रदेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केसी वेणुगोपाल को त्याग पत्र सौंपा है। इस वक्त दोनों नेता दिल्ली में मौजूद है। यह भी बताया जा रहा है कि कमलनाथ और नकुलनाथ जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 39.50 रुपये की कटौती, जानें आज से मेट्रो शहरों में ताजा दरें
सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शुक्रवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 39.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की गई। नई कीमतें आज (22 दिसंबर) से लागू होगी। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। मेट्रो शहर में कमर्शियल सिलेंडर की ताजा कीमत दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 1,757 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1,868 रुपए हो चुकी है। मुंबई की बात की…
25 दिसंबर से 5 जनवरी तक नहीं होगी महाकाल भस्म आरती की आनलाइन बुकिंग, ये है कारण
ज्योतिर्लिंग महाकाल में मंदिर प्रशासन द्वारा 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक भस्म आरती की आनलाइन बुकिंग ब्लाक कर दी गई है। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि भीड़ वाले इन दिनों में भस्म आरती के चलायमान दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए कार्तिक मंडपम को खाली रखा जाएगा। श्रद्धालु तड़के चार बजे कतार में लगकर चलित भस्म आरती दर्शन कर सकेंगे। साल 2023 की विदाई और नए साल 2024 के स्वागत में देशभर से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आएंगे। 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक…
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि, पहले बाइडेन के आने की थी उम्मीद
देश में इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को आमंत्रित किया गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron की इससे पहले मुलाकात जुलाई में बैस्टिल डे परेड के दौरान हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था। आपको बता…

