Korba : बेरिकेटेड, रस्सा और बड़ी संख्या में पुलिस बल भाजयुमो को रोकने में नाकाम, कांग्रेस कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, राहुल का पुतला भी फूंका…Video

कोरबा में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया है. इस घेराव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर टीपी नगर से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे है और यहां कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए राहुल गांधी का पुतला भी फूंका है.

वहीं इस घेराव की सूचना पर बड़ी संख्या में पहले से ही पुलिस बल और बेरिकेटेड लगाया गया था। लेकिन यहां 50 की संख्या में पुलिस बल बेरिकेटेड, रस्सा, को भाजयुमो ने ध्वस्त और झूमाझटकी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए और पुतला दहन किया.

दरअसल,नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस एक बार फिर सुर्खियों में है, प्रवर्तन निदेशालय ने 15 अप्रैल 2025 को इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 661 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्तियों को लेकर चार्जशीट दाखिल की है. यह चार्जशीट A J L और यंग इंडिया लिमिटेड के माध्यम से की गई वित्तीय हेराफेरी पर आधारित है.

ईडी के अनुसार, यंग इंडिया लिमिटेड ने केवल 50 लाख रुपये का भुगतान कर 90.25 करोड़ रुपये के कर्ज के एवज में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को अपने अधीन कर लिया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के फंड का दुरुपयोग निजी स्वार्थ के लिए किया गया.

भाजयुमो का कहना है कि कांग्रेस इस घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, जबकि सच्चाई जनता के सामने लाने के प्रयास को दबाने की कोशिश की जा रही है इस पर प्रतिक्रिया स्वरूप भाजयुमो द्वारा देशभर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है.

 

Related News