कोरबा. बांकीमोंगरा के शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा की शिकायत को झूठा पाए जाने और प्रकरण को कटघोरा एसडीएम द्वारा खारिज किये जाने के बाद भी 6 माह से सील नहीं खुलने से व्यापारी काफी हताश और आक्रोशित है. पीड़ित व्यवसायी 45 डिग्री की कड़ी धूप में दुकान के सामने खुले में व्यवसाय करने को मजबूर है. इस मामले में पीड़ित व्यवसायियों ने कलेक्टर से शिकायत की है और न्याय की मांग की है. न्याय नहीं मिलने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कटघोरा SDM कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी है.
दरअसल, बांकीमोंगरा मेन चौक स्थित पांच दुकानों को अपना बताकर शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा द्वारा कटघोरा SDM न्यायालय में प्रकरण लगाया गया था. जांच के दौरान SDM के निर्देश पर 6 माह पूर्व पांचों दुकानों पर सील की कार्रवाई की गई थी. इस प्रकरण में जांच के दौरान पाया गया कि, पिछले 27 वर्षों से व्यवसायी यहां दुकान लगा रहे है और अपना व्यवसाय कर रहे है. यहां शिकायतकर्ता की शिकायत झूठी है पाई गई और कटघोरा SDM द्वारा प्रकरण को 15 मई 2026 को खारिज कर दिया गया. बावजूद प्रकरण के खारिज होने के अब तक सील को खोला नहीं गया है.
पीड़ित व्यवसायी पिछले 6 महीने से खुले में अपना व्यवसाय कर रहे है. यहां कई महीनों से 40 से 45 डिग्री सेल्सियस गर्मी में खुले रूप से व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है. पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की है और न्याय की मांग की है. इधर, व्यवसायियों ने न्याय नहीं मिलने पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से SDM कार्यालय कटघोरा का घेराव करने की चेतावनी भी दी है.





