कोरबा. बांकीमोंगरा के शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा की शिकायत को झूठा पाए जाने और प्रकरण को कटघोरा एसडीएम द्वारा खारिज किये जाने के बाद भी 6 माह से सील नहीं खुलने से व्यापारी काफी हताश और आक्रोशित है. पीड़ित व्यवसायी 45 डिग्री की कड़ी धूप में दुकान के सामने खुले में व्यवसाय करने को मजबूर है. इस मामले में पीड़ित व्यवसायियों ने कलेक्टर से शिकायत की है और न्याय की मांग की है. न्याय नहीं मिलने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कटघोरा SDM कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी है.…
Day: May 31, 2026
सक्ति : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ
– तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित। सिंघीतराई, सक्ती, : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने के लिए सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सिंघीतराई में केंद्र की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा के लगभग 60 बालक-बालिकाओं ने निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया है। 90 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को कंप्यूटर फंडामेंटल, एम.एस. आफिस, इंटरनेट आदि…

