Balco News : बालको ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु समुदाय में चलाया जागरूकता अभियान

वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समुदाय में जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कंपनी की सामुदायिक विकास परियोजना मोबाइल हेल्थ वैन एवं आरोग्य के अंतर्गत छह अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से समुदाय के 180 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। शिविरों में समुदाय को मच्छर जनित बीमारियों और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। महिलाओं और बच्चों…

Korba : सोहागपुर के स्कूली छात्रों ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, 15 अगस्त पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग…

कोरबा के सोहागपुर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के स्कूली छात्र-छात्राओं ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली निकाली है. बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया है. इस राष्ट्र पर्व पर सभी स्कूली बच्चें उत्साहित नजर आए, इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य भी किया गया. शिक्षकों के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को देश के प्रति देश भक्ति करने जागरूक भी किया गया है.

Korba : शाहिद जवान के माता-पिता को शॉल, श्रीफल और मिठाई की भेंट, 15 अगस्त के परेड कार्यक्रम का आमंत्रण भी, जटगा पुलिस की सराहनीय पहल…

कोरबा. जटगा चौकी पुलिस ने शहिद जवान संदीप टोप्पो के माता-पिता को श्रीफल, शॉल और मिठाई देकर भेंट किया है. यहां 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले परेड कार्यक्रम पर भी आमंत्रण दिया गया है. दरअसल, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए संदीप टोप्पो के परिवार से मिलने जटगा पुलिस उनके घर बनवार गांव गई, यहां 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को होने वाले परेड कार्यक्रम को लेकर शहीद जवान के माता पिता को आमंत्रण दिया गया है. वहीं जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने स्वयं अपने हाथों से शहीद जवान…

*Balco News : बालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव*

बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित, गणेश स्तुति एवं शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उत्सव में 65 से अधिक सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छह श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें तीज क्वीन सीमा साहू, प्रथम रनर-अप अल्का पृथ्विकार, द्वितीय रनर-अप इला छुगानी, मिस स्टनिंग ब्यूटी अनुराधा, मिस एलिगेंट सिम्प्लिसिटी सिमरन जैन और मिस ट्रेडिशनल पेजेंट हनी…

Korba : गांधी फैलो नीलू पटेल ने पंचायत की सहायता से आश्रम शाला कनकी कोरबा में बाल संसद का चुनाव कराया, जिसमें स्वयं सहायता समूह से हिरा राजवाड़े और गांव की युवा रेखा मिंज ने सहयोग किया

गांधी फैलो नीलू पटेल ने पंचायत की सहायता से आश्रम शाला कनकी कोरबा बाल संसद का चुनाव कराया, जिसमें स्वयं सहायता समूह से हिरा राजवाड़े और गांव की युवा रेखा मिंज ने सहयोग किया। इस चुनाव प्रक्रिया में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया। स्कूल की शिक्षिका सरोजनी साहू ने पूरी प्रक्रिया को अच्छे से संभाला और चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। चुनाव में जीतने वाले प्रतिनिधियों को चुनाव चिन्ह के रूप में किताब दी गई, जो ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक है। बच्चे इस…

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा का संभागीय बैठक, की गई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, कोरबा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री दीपक जायसवाल ने कहा…

कोरबा. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभागीय बैठक बिलासपुर में सम्पन्न हुआ है, जिसमें संभाग स्तर से सभी भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के सभी पदाधिकारी मौजूद हुए. इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर शामिल हुए और उन्ही के माध्यम से बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग कोरबा जिले के महामंत्री दीपक जायसवाल ने बताया कि, इस सम्मेलन में एक देश एक चुनाव, जाती जनगणना, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने…

Korba : एसईसीएल के दो-दिवसीय दौरे पर सोमवार को कोरबा पहुंचे केंद्रीय कोयला खान व राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, कहा – आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कोयला उद्योग की भूमिका अहम

कोरबा. भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं, पहले दिन सोमवार को उनका प्रवास कोरबा जिला रहा. कोरबा प्रवास के दौरान उन्होने एसईसीएल के दीपका मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया है. एसईसीएल दीपका क्षेत्र पहुँचने पर उन्होने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रगति हाउस में वृक्षारोपण किया, इसके बाद दीपका क्षेत्र में प्रस्तावित प्रवेश द्वार एवं सिक्योरिटी कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया. केंद्रीय कोयला खान एवम राज्यमंत्री सतीष दुबे दीपका व्यू पॉइंट भी पहुंचे जहाँ उन्होने खदान के उत्पादन,…

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 12 जून को कोरबा जिले के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किये जा रहे तैयारियो के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और दिशा निर्देश दिये है कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्थल पर मुख्य मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध…

*Balco News : बालको ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्बन न्यूट्रैलिटी और वॉटर पॉजिटीविटी संकल्प को दोहराया*

वेदांता समूह की इकाई भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कंपनी ने मिक्स रिन्यूबल एनर्जी के उपयोग, जल संरचनाओं के पुनरुद्धार और वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह कंपनी के वर्ष 2030 तक ‘नेट वाटर पॉजिटिविटी’ और 2050 तक ‘नेट ज़ीरो कार्बन एमिशन’ प्राप्त करने के लक्ष्य के अनुरूप हैं। बालको ने अपने प्रचालन में मिक्स रिन्यूबल एनर्जी का उपयोग बढ़ाया है, जिससे वित्तवर्ष 2025 में 1.6 लाख…

Korba Big Breaking : हादसों के बाद भी नहीं चेत रहे लोग, फिर मालवाहक वाहन पलटा, 10 से अधिक लोग हुए घायल, 25 से अधिक लोग थे सवार…

कोरबा. जिले में लाख समझाइस और हादसों के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, यहां पुलिस की लाख समझाइस और चेकिंग भी बेनकाब साबित हो रही है. दरअसल, दीपका थाना क्षेत्र के चोरभट्टी से शादी समारोह (चौथिया) कार्यक्रम में शामिल होकर, बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के तेलसरा आ रही मालवाहक वाहन शुक्लाखार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के समय मालवाहक वाहन में करीब 25 से अधिक लोग सवार थे. वाहन के पलटते ही लोगों की चीख पुकार मच गई, यहां घटना में 10 लोग घायल…