Korba : सोहागपुर के स्कूली छात्रों ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, 15 अगस्त पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग…

कोरबा के सोहागपुर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के स्कूली छात्र-छात्राओं ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली निकाली है. बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया है.

इस राष्ट्र पर्व पर सभी स्कूली बच्चें उत्साहित नजर आए, इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य भी किया गया. शिक्षकों के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को देश के प्रति देश भक्ति करने जागरूक भी किया गया है.

Related News