Korba : शाहिद जवान के माता-पिता को शॉल, श्रीफल और मिठाई की भेंट, 15 अगस्त के परेड कार्यक्रम का आमंत्रण भी, जटगा पुलिस की सराहनीय पहल…

कोरबा. जटगा चौकी पुलिस ने शहिद जवान संदीप टोप्पो के माता-पिता को श्रीफल, शॉल और मिठाई देकर भेंट किया है. यहां 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले परेड कार्यक्रम पर भी आमंत्रण दिया गया है.

दरअसल, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए संदीप टोप्पो के परिवार से मिलने जटगा पुलिस उनके घर बनवार गांव गई, यहां 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को होने वाले परेड कार्यक्रम को लेकर शहीद जवान के माता पिता को आमंत्रण दिया गया है. वहीं जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने स्वयं अपने हाथों से शहीद जवान के माता-पिता को शॉल, श्रीफल एवं मिठाई भेंट किया है.

Related News