भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा का संभागीय बैठक, की गई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, कोरबा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री दीपक जायसवाल ने कहा…

कोरबा. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभागीय बैठक बिलासपुर में सम्पन्न हुआ है, जिसमें संभाग स्तर से सभी भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के सभी पदाधिकारी मौजूद हुए.

इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर शामिल हुए और उन्ही के माध्यम से बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग कोरबा जिले के महामंत्री दीपक जायसवाल ने बताया कि, इस सम्मेलन में एक देश एक चुनाव, जाती जनगणना, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने सहित पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया है और महत्वपूर्ण चर्चाएं की गई, इस सम्मेलन के माध्यम से ऐतिहासिक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है.

Related News