कोरबा में 10 सितंबर को पोड़ीबहार क्षेत्र में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष
डॉ. राजेश राठौर जी का जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया गया.
इस अवसर पर युवाओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए और पूरे पोड़ीबहार क्षेत्र में जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया. सभी युवा साथियों ने मिलकर इस जन्मदिवस को एक ऐतिहासिक और यादगार अवसर बनाया है.
इस आयोजन का नेतृत्व बसंत बैरागी और उनकी टीम ने किया
इसमें बड़ी संख्या में युवा-साथी शामिल हुए. जिनमें प्रमुख रूप से शिव जायसवाल, मिलाप बरेठ एफ.आर. देवांगन, बद्रीनाथ वस्त्रकार, विवेक राजवाड़े, आशीष सूर्यवंशी, भीम रॉय, सोहेल साहू, सत्यम तिवारी,
गोविंद यादव, समीर, राजमोहन राजपूत, मनीष, युवराज यादव, मुकेश निर्मलकर सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे.


