कोरबा l देश को पोलियो से मुक्त कराने को लेकर रविवार को पूरे देश में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। कोरबा में भी बच्चों को विकलांगता से बचाने के लिए दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसी अभियान के तहत वार्ड नं 15 भैंसखटाल आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 और ढोढ़ीपारा सावर्जनिक गणेश पंडाल में वार्ड पार्षद धनसाय साहू द्वारा बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गयी। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। गौरतलब है,कि हमारा भारत देश पोलियो के दंश से मुक्त हो चुका…
Blog
जांजगीर चांपा विधानसभा के जांजगीर ग्रामीण मंडल के ग्राम पिसोद एवं पीथमपुर में नमो युवा चौपाल आयोजित हुआ जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवम् विधानसभा के प्रभारी सुभाष राठौर रहे मौजूद
【कोरबा टाइम्स】 जांजगीर-चाम्पा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर चांपा के जांजगीर ग्रामीण मंडल के द्वारा ग्राम पीसोद में युवा साथियों के साथ “नमो युवा चौपाल” का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा के प्रभारी सुभाष राठौर जी ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा चौपाल के माध्यम से 400 पार पे चर्चा कर विकसित भारत के संकल्प को सार्थक करने का आव्हान किया। आज देश का हर युवा तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के…
सुश्री सरोज पांडेय को बनाया गया कोरबा लोकसभा प्रत्याशी।कट गए कई दिग्गजों नेताओं के नाम
कोरबा । लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन के बारे में चल रही चर्चा को अब विराम लग गया है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की कोरबा सामान्य लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया है उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों से प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट के लिए कई पदाधिकारी दावेदारी कर रहे थे। इनमें भाजपा के साथ-साथ विश्व हिंदू…
रविवार को भी खुले रहेंगे सभी बैंक,इस वजह से प्रशासन ने जारी किया आदेश
【कोरबा टाइम्स】 :- रविवार 3 मार्च अवकाश के दिन भी जिले के सभी बैंक खुले रहेंगे। उक्त दिवस में जिले के सभी बैंक शाखाओं में केवल महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय कराए जाने का कार्य संपादित किया जाएगा… महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशन में रविवार 3 मार्च अवकाश के दिन भी जिले के सभी बैंक खुले रहेंगे। उक्त दिवस में जिले…
धान बोनसः- कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की राशि जारी होगी इस तारीख को….सीएम ने की घोषणा, 13 हजार करोड़ रुपए पहुचेंगे किसानों के बैंक एकाउंट में
【कोरबा टाइम्स】- सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों को उनके धान के अंतर की राशि प्रदान करने तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसमें आगामी 12 मार्च को प्रदेश के किसानों को 13 हजार करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर होंगे। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को धान के अंतर की राशि प्रदान कर रही है। ग़ौरतलब है कि किसान धान की अंतर राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री ने तारीख का ऐलान कर किसानों का इंतजार खत्म कर दिया है। सीएमओ…
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर को गिफ्ट किया जादुई पिटारा, गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा से जनता है त्रस्त, महापौर हैं मस्त, 5 प्रस्ताव भी गिरे
【कोरबा टाइम्स】नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के प्रयासों के बाद 11 माह बाद बुलाई गई सामान्य सभा आज खास रही। शहर के महापौर राजकिशोर प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने जादुई पिटारा दिया। जिसकी चर्चा कुछ समय से शहर में हो रही थी। इस जादुई पिटारे में गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा था। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान कहा कि यह तोहफा शहर की जनता महापौर को काफी समय से लौटाना चाह रही थी। महापौर ने कोरबा शहर को 15 साल पीछे ढकेल दिया है। कांग्रेस…
किसान मोर्चा के कार्यकर्ता के लग्न व मेहनत से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे…. प्रीतम सिंह
【कोरबा टाइम्स】 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम परिक्रमा व देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा चुनाव के विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया तथा किसान मोर्चा द्वारा लाभार्थी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोरबा का अतिआवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज ट्रांसपोर्ट नगर में छत्तीसगढ़ प्रांत किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं कोरबा जिले के प्रभारी श्री प्रीतम गवेल जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तेल चित्र पर…
कोरबा मेडिकल कॉलेज के छात्रों को प्रैक्टिस करने में मिलेगी मदद, एक परिवार ने किया पहला देहदान
【कोरबा टाइम्स】, 28 फरवरी ।जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल को जांजगीर-चांपा से पहला देहदान मिला है, जिससे मेडिकल कॉलेज के छात्रों को सीखने में मदद मिल रही है। कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में छात्रों की सुविधा के लिए फिलहाल 5 पार्थिव देह उपलब्ध हैं। भारत सरकार के द्वारा पिछले वर्षों में कोरबा को मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जहां पर चिकित्सा की पढ़ाई प्रारंभ हो गई है। 125 सीट वाले मेडिकल कॉलेज कोरबा में प्रोफेसर के द्वारा छात्रों को चिकित्सा के विभिन्न आयाम की शिक्षा दी…
मां सर्वमंगला मंदिर में 31 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में 2 मार्च को भव्य आयोजन में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री
【कोरबा टाइम्स】 सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर, दुरपा में 2 मार्च को मंदिर के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नमन पाण्डेय के द्वारा नम: सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम बार आयोजित होने जा रहे विवाह आयोजन के संबंध में उन्होंने बताया कि कुल 31 जोड़ों का पंजीयन विवाह के लिए किया गया है। 2 मार्च 2024, शनिवार को समारोहपूर्वक आयोजन में विधि-विधान से 31 जोड़ों को विवाह के बंधन में आबद्ध किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य भंडारा का भी आयोजन रखा गया हैं। नम: सामूहिक विवाह आयोजन में…
छुरी नगर पंचायत में भाजपा ने फहरायी विजय पताका..
【कोरबा टाइम्स】 छुरी भारतीय जनता पार्टी ने छुरी नगर पंचायत में अपना परचम फहरा दिया है और अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की नीलम देवांगन के खिलाफ पारित हो गया है | इससे साफ़ है की आने वाले दिनों में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है | नौ साल बाद एक बार फिर भाजपा नगर पंचायत छुरी में काबिज होने जा रही है |भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता और पार्षद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से परेशान हो गये थे छुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष समेत कांग्रेस…

