【कोरबा टाइम्स】- सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों को उनके धान के अंतर की राशि प्रदान करने तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसमें आगामी 12 मार्च को प्रदेश के किसानों को 13 हजार करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर होंगे। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को धान के अंतर की राशि प्रदान कर रही है। ग़ौरतलब है कि किसान धान की अंतर राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री ने तारीख का ऐलान कर किसानों का इंतजार खत्म कर दिया है।
सीएमओ छत्तीसगढ़ @ChhattisgarhCMO
विष्णु सरकार का पक्का है इरादा। निभायेंगे किसानों से किया हर वादा।
किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा। #कृषक_उन्नति_योजना के तहत 12 मार्च को किसानों को
मिलेगी धान की अंतर राशि। विष्णु के सुशासन में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते...
आपको बता दें कि धान की अभी खरीदी समर्थन मूल्य पर की गयी है, जबकि चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। अब करीब 900 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का राज्य सरकार 12 मार्च को भुगतान करेगा।