Korba : बालको प्रबंधन द्वारा ठेला हटाने जबरदस्ती, ठेले में तोड़फोड़ की भी धमकी, दिव्यांग पीड़िता पहुंची कलेक्ट्रेट…

कोरबा के बालको क्षेत्र में गुपचुप ठेला लगाने वाली महिला को बालको प्रबंधन द्वारा ठेला को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. यहां उनके ठेले के ऊपर लगे प्लास्टिक तिरपाल को भी बालको प्रबंधन द्वारा निकाल दिया गया है और ठेले को हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, नहीं हटाए जाने पर तोड़फोड़ करने की धमकी भी दी गई है. दिव्यांग पीड़िता का कहना है कि काफी वर्षों से वह उक्त स्थान पर ठेला लगा रही है और परिवार का भरण पोषण कर रही है, दिव्यांग महिला…

Korba : छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार आनंद मानिकपुरी ने बिजनेस की ओर भी किया रुख, ADMEXE मोटोराइज्ड कार वाश किया लांच, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया उद्घाटन

यूट्यूब में कॉमेडी वीडियो बनाने के बाद सरई और ए ददा रे जैसे सुपरहिट फिल्म देने वाले छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार आनंद मानिकपुरी ने स्टार्टअप के तहत एक कार क्लीनर मशीन का ईजाद किया है, जिसे पानी की पाइप लाइन से जोड़ने के बाद मशीन में लगे बैटरी की सहायता से अच्छी तरह कार को वाश किया जा सकता है. सोमवार को कोरबा के एक निजी होटल में छग के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आनंद मानिकपुरी के इस नए ademexe motorised कार क्लीनर मशीन का उद्घाटन किया.…

Korba : राजू देवांगन बने भारतीय मानव अधिकार परिषद के सदस्य, पूर्व में रह चुके हैं विधायक प्रतिनिधि सहित कई पदों पर…

भारतीय मानव अधिकार परिषद द्वारा जनहित व मानव अधिकारों की रक्षा हेतु भारतीय मानव अधिकार परिषद लगातार क्षेत्र में काम कर रही है। कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र दीपका में जन जागरण एवं मानव अधिकार के लिए राजू देवांगन को सदस्य बनाया गया है। राजू देवांगन लगातार क्षेत्र में जनता के अधिकारों एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत हैं। इसके साथ ही पूर्व में विधायक प्रतिनिधि से लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला बुनकर संयोजक के रूप में काम कर चुके हैं। उनके सदस्य बनाए जाने पर मानव…

Korba : युवा साथी में धूमधाम से मनाया जन्मदिवस, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष का जन्मदिवस हुआ यादगार…

कोरबा में 10 सितंबर को पोड़ीबहार क्षेत्र में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर जी का जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया गया. इस अवसर पर युवाओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए और पूरे पोड़ीबहार क्षेत्र में जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया. सभी युवा साथियों ने मिलकर इस जन्मदिवस को एक ऐतिहासिक और यादगार अवसर बनाया है. इस आयोजन का नेतृत्व बसंत बैरागी और उनकी टीम ने किया इसमें बड़ी संख्या में युवा-साथी शामिल हुए. जिनमें प्रमुख रूप से…

CG News : परिवहन कार्यालय छतीसगढ़ की एडवाइजरी, RTO चालान के भुगतान के लिए करें विभागीय वेबसाइट का ही उपयोग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग कोरबा ने की अपील..

कार्यालय परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ ने RTO चालान के भुगतान के लिए वेबसाईट का ही उपयोग किये जाने की अपील की है. हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य में RTO e-Challan से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं, जिसमें नकली e-Challan के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में छल तरीके से डराने वाले मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लिए जाते है, परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील है कि, ऐसी धोखाधड़ी से बचने…