यूट्यूब में कॉमेडी वीडियो बनाने के बाद सरई और ए ददा रे जैसे सुपरहिट फिल्म देने वाले छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार आनंद मानिकपुरी ने स्टार्टअप के तहत एक कार क्लीनर मशीन का ईजाद किया है, जिसे पानी की पाइप लाइन से जोड़ने के बाद मशीन में लगे बैटरी की सहायता से अच्छी तरह कार को वाश किया जा सकता है. सोमवार को कोरबा के एक निजी होटल में छग के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आनंद मानिकपुरी के इस नए ademexe motorised कार क्लीनर मशीन का उद्घाटन किया.…
Category: कोरबा न्यूज़
Korba : राजू देवांगन बने भारतीय मानव अधिकार परिषद के सदस्य, पूर्व में रह चुके हैं विधायक प्रतिनिधि सहित कई पदों पर…
भारतीय मानव अधिकार परिषद द्वारा जनहित व मानव अधिकारों की रक्षा हेतु भारतीय मानव अधिकार परिषद लगातार क्षेत्र में काम कर रही है। कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र दीपका में जन जागरण एवं मानव अधिकार के लिए राजू देवांगन को सदस्य बनाया गया है। राजू देवांगन लगातार क्षेत्र में जनता के अधिकारों एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत हैं। इसके साथ ही पूर्व में विधायक प्रतिनिधि से लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला बुनकर संयोजक के रूप में काम कर चुके हैं। उनके सदस्य बनाए जाने पर मानव…
Korba : युवा साथी में धूमधाम से मनाया जन्मदिवस, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष का जन्मदिवस हुआ यादगार…
कोरबा में 10 सितंबर को पोड़ीबहार क्षेत्र में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर जी का जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया गया. इस अवसर पर युवाओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए और पूरे पोड़ीबहार क्षेत्र में जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया. सभी युवा साथियों ने मिलकर इस जन्मदिवस को एक ऐतिहासिक और यादगार अवसर बनाया है. इस आयोजन का नेतृत्व बसंत बैरागी और उनकी टीम ने किया इसमें बड़ी संख्या में युवा-साथी शामिल हुए. जिनमें प्रमुख रूप से…
CG News : परिवहन कार्यालय छतीसगढ़ की एडवाइजरी, RTO चालान के भुगतान के लिए करें विभागीय वेबसाइट का ही उपयोग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग कोरबा ने की अपील..
कार्यालय परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ ने RTO चालान के भुगतान के लिए वेबसाईट का ही उपयोग किये जाने की अपील की है. हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य में RTO e-Challan से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं, जिसमें नकली e-Challan के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में छल तरीके से डराने वाले मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लिए जाते है, परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील है कि, ऐसी धोखाधड़ी से बचने…
*HDFC परिवर्तन प्रोजेक्ट के सहयोग से समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण विकास की नई पहल, 15 पंचायतों में होंगे आजीविका और शिक्षा से जुड़े कार्य*
जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ ब्लॉक में — HDFC बैंक के HRDP (होलिस्टिक रूरल डेवेलपमेंट प्रोग्राम) ‘परिवर्तन’ प्रोजेक्ट के सहयोग से समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डोंगरगढ़ ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों में समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में अगले 3 वर्षो के लिए महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इन ग्राम पंचायतों में खुर्सीपार, बिलहारी, साहसपुर, पुरैना, कलकसा, अछोली, बेलगांव, विजनापुर, शिवनीकला, मूरमुदा, भोथली, रीवागहन, देवकट्टा, मनकी और शिवपुरी शामिल हैं। इस पहल के अंतर्गत आजीविका, कृषि, जल संरक्षण, शिक्षा और पशुपालन से संबंधित विभिन्न कार्य आगामी 3 वर्षो के लिए…
Balco News : बालको ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु समुदाय में चलाया जागरूकता अभियान
वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समुदाय में जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कंपनी की सामुदायिक विकास परियोजना मोबाइल हेल्थ वैन एवं आरोग्य के अंतर्गत छह अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से समुदाय के 180 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। शिविरों में समुदाय को मच्छर जनित बीमारियों और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। महिलाओं और बच्चों…
Korba : सोहागपुर के स्कूली छात्रों ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, 15 अगस्त पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग…
कोरबा के सोहागपुर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के स्कूली छात्र-छात्राओं ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली निकाली है. बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया है. इस राष्ट्र पर्व पर सभी स्कूली बच्चें उत्साहित नजर आए, इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य भी किया गया. शिक्षकों के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को देश के प्रति देश भक्ति करने जागरूक भी किया गया है.
Korba : शाहिद जवान के माता-पिता को शॉल, श्रीफल और मिठाई की भेंट, 15 अगस्त के परेड कार्यक्रम का आमंत्रण भी, जटगा पुलिस की सराहनीय पहल…
कोरबा. जटगा चौकी पुलिस ने शहिद जवान संदीप टोप्पो के माता-पिता को श्रीफल, शॉल और मिठाई देकर भेंट किया है. यहां 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले परेड कार्यक्रम पर भी आमंत्रण दिया गया है. दरअसल, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए संदीप टोप्पो के परिवार से मिलने जटगा पुलिस उनके घर बनवार गांव गई, यहां 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को होने वाले परेड कार्यक्रम को लेकर शहीद जवान के माता पिता को आमंत्रण दिया गया है. वहीं जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने स्वयं अपने हाथों से शहीद जवान…
*Balco News : बालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव*
बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित, गणेश स्तुति एवं शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उत्सव में 65 से अधिक सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छह श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें तीज क्वीन सीमा साहू, प्रथम रनर-अप अल्का पृथ्विकार, द्वितीय रनर-अप इला छुगानी, मिस स्टनिंग ब्यूटी अनुराधा, मिस एलिगेंट सिम्प्लिसिटी सिमरन जैन और मिस ट्रेडिशनल पेजेंट हनी…
Korba : गांधी फैलो नीलू पटेल ने पंचायत की सहायता से आश्रम शाला कनकी कोरबा में बाल संसद का चुनाव कराया, जिसमें स्वयं सहायता समूह से हिरा राजवाड़े और गांव की युवा रेखा मिंज ने सहयोग किया
गांधी फैलो नीलू पटेल ने पंचायत की सहायता से आश्रम शाला कनकी कोरबा बाल संसद का चुनाव कराया, जिसमें स्वयं सहायता समूह से हिरा राजवाड़े और गांव की युवा रेखा मिंज ने सहयोग किया। इस चुनाव प्रक्रिया में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया। स्कूल की शिक्षिका सरोजनी साहू ने पूरी प्रक्रिया को अच्छे से संभाला और चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। चुनाव में जीतने वाले प्रतिनिधियों को चुनाव चिन्ह के रूप में किताब दी गई, जो ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक है। बच्चे इस…

