धान बोनसः- कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की राशि जारी होगी इस तारीख को….सीएम ने की घोषणा, 13 हजार करोड़ रुपए पहुचेंगे किसानों के बैंक एकाउंट में

【कोरबा टाइम्स】- सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों को उनके धान के अंतर की राशि प्रदान करने तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसमें आगामी 12 मार्च को प्रदेश के किसानों को 13 हजार करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर होंगे। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को धान के अंतर की राशि प्रदान कर रही है। ग़ौरतलब है कि किसान धान की अंतर राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री ने तारीख का ऐलान कर किसानों का इंतजार खत्म कर दिया है। सीएमओ…

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर को गिफ्ट किया जादुई पिटारा, गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा से जनता है त्रस्त, महापौर हैं मस्त, 5 प्रस्ताव भी गिरे

【कोरबा टाइम्स】नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के प्रयासों के बाद 11 माह बाद बुलाई गई सामान्य सभा आज खास रही। शहर के महापौर राजकिशोर प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने जादुई पिटारा दिया। जिसकी चर्चा कुछ समय से शहर में हो रही थी। इस जादुई पिटारे में गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा था। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान कहा कि यह तोहफा शहर की जनता महापौर को काफी समय से लौटाना चाह रही थी। महापौर ने कोरबा शहर को 15 साल पीछे ढकेल दिया है। कांग्रेस…

किसान मोर्चा के कार्यकर्ता के लग्न व मेहनत से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे…. प्रीतम सिंह

【कोरबा टाइम्स】 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम परिक्रमा व देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा चुनाव के विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया तथा किसान मोर्चा द्वारा लाभार्थी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोरबा का अतिआवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज ट्रांसपोर्ट नगर में छत्तीसगढ़ प्रांत किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं कोरबा जिले के प्रभारी श्री प्रीतम गवेल जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तेल चित्र पर…

कोरबा मेडिकल कॉलेज के छात्रों को प्रैक्टिस करने में मिलेगी मदद, एक परिवार ने किया पहला देहदान

【कोरबा टाइम्स】, 28 फरवरी ।जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल को जांजगीर-चांपा से पहला देहदान मिला है, जिससे मेडिकल कॉलेज के छात्रों को सीखने में मदद मिल रही है। कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में छात्रों की सुविधा के लिए फिलहाल 5 पार्थिव देह उपलब्ध हैं। भारत सरकार के द्वारा पिछले वर्षों में कोरबा को मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जहां पर चिकित्सा की पढ़ाई प्रारंभ हो गई है। 125 सीट वाले मेडिकल कॉलेज कोरबा में प्रोफेसर के द्वारा छात्रों को चिकित्सा के विभिन्न आयाम की शिक्षा दी…

मां सर्वमंगला मंदिर में 31 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में 2 मार्च को भव्य आयोजन में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री

【कोरबा टाइम्स】 सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर, दुरपा में 2 मार्च को मंदिर के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नमन पाण्डेय के द्वारा नम: सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम बार आयोजित होने जा रहे विवाह आयोजन के संबंध में उन्होंने बताया कि कुल 31 जोड़ों का पंजीयन विवाह के लिए किया गया है। 2 मार्च 2024, शनिवार को समारोहपूर्वक आयोजन में विधि-विधान से 31 जोड़ों को विवाह के बंधन में आबद्ध किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य भंडारा का भी आयोजन रखा गया हैं। नम: सामूहिक विवाह आयोजन में…

छुरी नगर पंचायत में भाजपा ने फहरायी विजय पताका..

【कोरबा टाइम्स】 छुरी भारतीय जनता पार्टी ने छुरी नगर पंचायत में अपना परचम फहरा दिया है और अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की नीलम देवांगन के खिलाफ पारित हो गया है | इससे साफ़ है की आने वाले दिनों में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है | नौ साल बाद एक बार फिर भाजपा नगर पंचायत छुरी में काबिज होने जा रही है |भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता और पार्षद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से परेशान हो गये थे छुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष समेत कांग्रेस…

कोयला खान भविष्य निधि फंड लगातार कमजोर होता जा रहा है यह बहुत ही चिंता की बात है इस पर कोयला प्रबंधन और सरकार को ध्यान देना चाहिए…दीपेश मिश्रा

【कोरबा टाइम्स】कोयला उद्योग मे कार्यरत 4 लाख कामगारों के लिए सीएमपीएफओ( कोल माइंस प्रोविडेंट फंड बोर्ड ऑफ ट्रस्टी) के सदस्यों ने दिल्ली मे 22 फरवरी को बोर्ड की 180 वीं बैठक मे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सीएमपीएफ के सदस्यों के लिए 7.6 फीसदी ब्याज दर देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है जिसे वित्त मंत्रालय के पास स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा यानी की बीते वर्ष कोयला कामगारों के लिए सीएमपीएफ बोर्ड आफ ट्रस्टी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भी 7.6 फीसदी जो ब्याज दर तय किया था उसी…

पूर्व विधायक केशव चंद्रा, कांग्रेस नेता कमल किशोर पटेल व अनुभव तिवारी कल भाजपा में शामिल होंगे।

  सक्ती :  : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीतिक उठा पटक शुरू हो गई है। चुनाव के पहले बसपा के पूर्व विधायक केशव प्रसाद चंद्रा, कांग्रेस नेता व हाईकोर्ट अधिवक्ता कमल किशोर पटेल व सक्ती विधानसभा के आम पार्टी प्रत्याशी अनुभव तिवारी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कल भाजपा में शामिल होंगे। सभी लोगों को जैजैपुर दशहरा मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। तीनों नेता कल थामेंगे भाजपा का दामन :  बता दें कि, लोकसभा चुनाव काफी नजदिक है, कुछ दिन बाद आचार संहिता…

भारतीय जनता पार्टी मंडल बांकी मोंगरा की आवश्यक बैठक बांकी मोंगरा पानी टंकी सामुदायिक भवन में हुआ सम्पन्न

आज दिनांक 24 फरवरी 2024 को भाजपा मंडल बांकी की अति आवश्यक बैठक, मंडल स्तरीय लाभार्थी संपर्क अभियान के कार्यशाला एवं अन्य आगामी संगठन के कार्यों को लेकर रखा गया, जिसमे प्रमुख रूप से बैठक मंडल प्रभारी के रूप सतीश झा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी जगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कैवर्त, पार्षद वार्ड क्रमांक 66 दीदी कमला देवी बरेट,वार्ड क्रमांक 65 पार्षद दीदी शैल राठौर, झुकी झोपड़ी जिला सहसंयोजक, अश्वनी साहू ,मंडल उपाध्यक्ष धीरेंद्र मानिकपुरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल में मंत्री शीला महंत, नंदेस्वरी साहू, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष इनायतुल्ला,…

लाभार्थी संपर्क अभियान की कोरबा लोकसभा स्तरीय कार्यशाला संपन्न लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से किया जाएगा संपर्क

कोरबा।भारतीय जनता पार्टी कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकसभा स्तरीय लाभार्थी संपर्क योजना की प्रशिक्षण कार्यशाला आज संपन्न हुई।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं अभियान के प्रदेश सह संयोजक विकास महतो ने बताया कि लाभार्थी संपर्क योजना अंतर्गत कोरबा लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ता कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे संवाद करेंगे । इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में उनसे मिलकर चर्चा भी करेंगे लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत 25 फरवरी से होगा। जिसमें प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में यह…