तालाब के पास मिली अज्ञात लाश की हुई पहचान कोरबा-पाली। कोरबा जिले में पाली थानांतर्गत चैतमा चौकी के ग्राम कांजीपानी में घुनघुट्टीपारा तालाब के पास एक अज्ञात महिला उम्र करीब 27 वर्ष का शव मिला है। महिला की पहचान बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत शांति नगर कालोनी, जंगल साइड निवासी के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर खबर व तस्वीर के आधार पर परिजन ने ही पहचान किया है। इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने गांव के सरपंच व कोटवार को सूचना दी जिन्होंने पुलिस को सूचित किया था। शुक्रवार की…
Author: Harish Sahu
कांग्रेस के नेताओं ने इतने भ्रष्टाचार किए की आज कांग्रेस के ही कार्यकताओं को वोट मांगने मे शर्म आ रही: उद्योग मंत्री श्री देवांगन
कोसाबाड़ी मंडल के तीन वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा को उद्योग मंत्री ने किया संबोधित कोरबा। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरूवार को कोसाबाड़ी के तीन वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा में शामिल हुए सैकड़ों लोगों को संबोधित कर भाजपा को वोट देने की अपील की। रिसदी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की लोकसभा का यह पहला ऐसा चुनाव है जब कांग्रेस जीत का दावा नहीं कर पा रही है। दरअसल कांग्रेस को भी मालूम है की इस बार कांग्रेस देश भर…
कोरबा उम्मीदवार ज्योत्सना महंत के पास 9 करोड़ की संपत्ति.. तो वही रायपुर उम्मीदवार बृजमोहन हर कर्जदार.. 10 सीटों के डेढ़ दर्जन प्रत्याशी करोड़पति, कई कर्जदार भी..
【कोरबा टाइम्स】: प्रदेश के बस्तर सीट पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका हैं जबकि तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में कल यानी 26 अप्रैल को मतदान संपन्न होगा। इन चार सीटों के बाद मैदानी इलाकों के शेष सात लोकसभा क्षेत्रों में अगले महीने मतदान होगा। सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग को उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति और दूसरे ब्योरे भी सौंप दिए हैं। बात करें प्रदेश के सभी शेष बचे दस सीटों की तो यहाँ भाजपा और कांग्रेस के…
रामनगर और इमलीडुग्गू वॉर्ड में मंत्री श्री देवांगन ने ली नुक्कड़ सभा 【कोरबा टाइम्स】 वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार को कोरबा विधानसभा के दो वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। वार्ड क्रमांक 27 रामनगर में आयोजित नुक्कड़ सभा में अधिक संख्या में आए आम जनमानस को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस ने बस्तियों को हर बार सिर्फ वोट बैंक समझा। पिछले 10 साल से निगम में कांग्रेस की सत्ता है, बीते पांच साल में कांग्रेस की सरकार भी…
परसाखोला वॉटरफॉल में गिरकर युवक की मौत.घटना के दूसरे दिन निकाला गया शव
कोरबा/ बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के परसाखोला वाटरफॉल में नहाने के दौरान गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए वहां पहुंचा था। घटना की जानकारी होने पर कोरबा से डायल 112 की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटना स्थल से मृतक का शव बरामद किया गया है। बालको नगर पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है
हनुमान जयंती: उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने की विशेष पूजन अर्चना, किया प्रसाद का वितरण
विभिन्न मंदिरों में आयोजित हनुमान जन्मोत्सवमें शामिल हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 【कोरबा टाइम्स】। मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। आरपी नगर फेस टू स्थित श्री श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री हनुमान की पूजा अर्चना की। भगवान को विशेष भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया। इसी तरह मंत्री श्री देवांगन आरएसएस…
मड़वारानी दर्शन के लिए गये श्रद्धालुओ से भरी आटो पल्टी, श्रद्धालु घायल, पुलिस ने घायलों का कराया उपचार
कोरबा,23 अप्रैल 2024। मां मड़वारानी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ते समय आटो रिक्शा के चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित आटो रिक्शा पीछे की ओर लुड़कते हुए गड्ढे में जा गिरी। घटना में आटो चालक तो सुरक्षित बच निकला लेकिन आटो में सवार कुछ बच्चे सहित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले में रहने वाले एक परिवार के सदस्य मां मड़वारानी के दर्शन करने आटो रिक्शा क्रमांक सीजी 13 व्ही 5694 में सवार होकर पहुंचे…
रामनवमी के छह दिन बाद क्यों मनाया जाता हैं हनुमान जन्मोत्सव..
【कोरबा टाइम्स】हर साल चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस साल देश में राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई गई. वहीं इसके छह दिन बाद यानी चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जोकि 23 अप्रैल 2024 को पड़ रही है. तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में लिखा है, ‘भीम रूप धरि असुर संहारे, रामचंद्रजी के काज संवारे.’ यानी रामजी सबके बिगड़े कार्य बनाते हैं, लेकिन हनुमान जी उनके काम बनाते हैं.…
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन हनुमान जयंती पर विभिन्न मंदिरों में आयोजित पूजा अर्चना व भंडारा में होंगे शामिल
【कोरबा टाइम्स】। मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन विभिन्न मंदिरों में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा बालकोनगर के श्रीराम मंदिर से परसाभाठा तक आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। शाम 4 बजे आरपी नगर फेस 2 में श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह शाम साढ़े 4 बजे आरएसएस नगर के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजे…
एनकेएम लाइंस पब्लिक स्कूल के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अथिति के रुप में शामिल हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन
स्कूल प्रबंधन की सराहना की, बोले कम फीस में अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धि 【कोरबा टाइम्स】। मड़वारानी स्थित एनकेएम लाइंस पब्लिक स्कूल के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा की लाइंस क्लब पहले ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है। जरूरतमंदो तक लाभ पहुंचाना ही बहुत बड़ी बात है। श्री देवांगन ने कहा की मड़वारानी में अच्छी शिक्षा और वह भी कम फीस में…

