Korba : सोनपुरी गांव में सार्वजनिक भवन के निर्माण में देरी, ग्रामीणों में जमकर नाराजगी

 

सोनपुरी गांव में नए सार्वजनिक भवन की मांग के बाद, भवन के निमार्ण कार्य में देरी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सार्वजनिक भवन के मंच का निर्माण के लिए कई बार सरपंच से निवेदन किया है. लेकिन, अब तक उन्हें संतुष्ट आश्वासन नहीं मिल पाया है.

बताया गया कि, गांव में पहले सार्वजनिक भवन बनाया गया था. लेकिन जर्जर स्थिति के कारण उसे तोड़ दिया गया और नए भवन निर्माण की बात कही गई. लेकिन, ग्रामीणों का आरोप है कि, अब भवन निर्माण पर सरपंच द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिससे गांव के लोगों में परेशानी भी बढ़ गई है.

गांव के लोगों ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द भवन निर्माण के कार्य को प्रारंभ किया जाए.

Related News