Blog

भारत अल्युमिनियम मज़दूर संघ (इंटक) बालको कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया

भारत अल्युमिनियम मज़दूर संघ (इंटक) बालको कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि बालको के CEO श्री राजेश कुमार जी , HR प्रमुख सुश्री प्रज्ञा पाण्डे जी , उप मानव संसाधन श्री सुधीर कुमार जी , IR प्रमुख श्री विजय साहू जी , HR मेटल श्री राहुल सिंह जी , सुरक्षा प्रमुख कर्नल अभिजीत जी , विद्यासागर जी एवं इंटक यूनियन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला साथी , युवा उपस्थित हूए कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी के तस्वीर पे माल्यार्पण कर शुरुआत की गई तत्पश्चात् मुख्यतिथि श्री…

मैंने हमारे देश के भविष्य को दिशा देने वाले बच्चों के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया..विकास महतो

आज पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है और अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुये वर्तमान की दहलीज पर खड़े होकर स्वर्णिम भारत की कल्पना कर रहा है। शा.कन्या.विद्यालय ,ट्रांसपोर्ट नगर,कोरबा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकगण एवं समस्त छात्रओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस सम्मान के लिए समस्त विद्यालय प्रबंधन को हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह, भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया,भाजपा जिला मंत्री श्री संदीप सहगल जी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी…

अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा नेता रजनीश देवांगन के नेतृत्व में कोरबा में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

कोरबा0 राम जन्मभूमि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी के मंदिर निर्माण के पश्चात प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कोरबा में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन की गरिमामय उपस्थिति में यह यात्रा गायत्री मंदिर से सीएसईबी से होते हुए कोसा बाड़ी निहारिका रोड के पश्चात घंटा घर तुलसी कलेक्शन पहुंची। शोभा यात्रा में प्रभु श्री रामचंद्र जी की झांकी करमा नृत्य डीजे की धूम आकर्षण का केंद्र रहा। भाजपा नेता रजनीश देवांगन…

दर्री के केंदईखार बस्ती में आयोजित रामायण कथा में सम्मिलित हुए मंत्री लखन देवांगन के अनुज भ्राता– कौशल देवांगन

कोरबा0केंदईखार में आयोजित त्रिदिवसीय नवधा रामायण में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन जी के अनुज भ्राता कौशल देवांगन जी सम्मिलित हुए! उन्होंने रामायण का पूजा अर्चना कर उपस्थित पंडित जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने रामायण का श्रवण कर रहे लोगों को इस पवित्र रामायण की महिमा का बखान करते हुए कहा की पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में डूबा हुआ है रामायण कथा हो या भागवत कथा निश्चित तौर पर हम सभी को कथा भागवत/रामायण का श्रवण करने से…

सुखदेव है सतगुरु और परीक्षित है जीव- पंडित बालकृष्ण पांडे

कोरबा0न्यू नेहरू नगर भैंस खटाल वार्ड क्रमांक 15 ढोढ़ीपारा में आयोजित सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस ग्राम उमरेली से पधारे कथावाचक पंडित श्री बालकृष्ण पांडे जी के मुखारविंद से उपस्थित स्रोतों को भागवत कथा के आध्यात्मिक पक्ष को समझाते हुए कहा की भागवत कथा के आध्यात्मिक पक्ष मनुष्य के व्यवहार से मिलता जुलता है जो हमें सद्गति के मार्ग पर प्रशस्त करता है इसी कड़ी में कथा को समझाते हुए कहां की सुखदेव जी महाराज साक्षात सद्गुरु है राजा परीक्षित साक्षात जीव है और जीव और सद्गुरु…

एसबीआई द्वारा आयोजित स्वस्थ और फिट रहने तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने मैराथन दौड़ सराहनीय – रजनीश देवांगन (भाजपा नेता)

भारतीय स्टेट बैंक कोरबा द्वारा फिट कोरबा क्लीन कोरबा के तहत मैराथन दौड़ कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें अनेकों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन उपस्थित हुए थे। उन्होंने एसबीआई के मैराथन में भाग लिया उन्होंने कहा की एसबीआई ने समाज में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया ताकि जागरूक किया जा सके की कैसे व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। और यह सुनिश्चित…

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर नव पदस्थ कलेक्टर श्री अजीत बसंत से सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं संघ ने दी तथा विकास कार्यों में संघ का सहयोग प्रशासन को सदैव मिलता रहेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा जिला कोरबा के अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू सचिव जय नेताम तथा कोसा अध्यक्ष लक्ष्मी राठौर संयोजक तपेश्वर राठौर उपस्थित थे

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्रनारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे।

12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पतंजलि आरोग्य केंद्र मरवाही, शिवम मेडिकल मरवाही एवं लायंस क्लब एवरेस्ट के तत्वाधान में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंसक्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अवेयरनेस ऑफ डायबिटीज के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत निशुल्क मधुमेह, ब्लड प्रेशर, जांच चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 12 मार्च 2024 शुक्रवार को पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही में प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित है।शिविर के विषय मे पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही के संचालक…