25 दिसंबर से 5 जनवरी तक नहीं होगी महाकाल भस्म आरती की आनलाइन बुकिंग, ये है कारण

ज्योतिर्लिंग महाकाल में मंदिर प्रशासन द्वारा 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक भस्म आरती की आनलाइन बुकिंग ब्लाक कर दी गई है। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि भीड़ वाले इन दिनों में भस्म आरती के चलायमान दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए कार्तिक मंडपम को खाली रखा जाएगा। श्रद्धालु तड़के चार बजे कतार में लगकर चलित भस्म आरती दर्शन कर सकेंगे। साल 2023 की विदाई और नए साल 2024 के स्वागत में देशभर से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आएंगे। 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक…

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि, पहले बाइडेन के आने की थी उम्मीद

देश में इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को आमंत्रित किया गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron की इससे पहले मुलाकात जुलाई में बैस्टिल डे परेड के दौरान हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था। आपको बता…