कोरबा की बेटी तनिष्का जांगड़े ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया

कोरबा0कोलकाता में हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी द्वारा आयोजित भारत संस्कृति उत्सव 16वा राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं 37वा ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर 23 से 30 दिसंबर 2023 में संपन्न हुई जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले की तनिष्का जांगड़े ने एकल कत्थक जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त की तथा सेमी क्लासिकल जूनियर वर्ग में प्रेसिडेंट अवॉर्ड मिला। इस उपलब्धि के साथ ही तनिष्का जांगड़े ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने की अर्हता हासिल कर ली है जो की दुबई या थाईलैंड में होने की संभावना है। तनिष्का…

कोरबा के बुधवारी बस्ती में आयोजित शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र – रजनीश देवांगन

कोरबा के बुधवारी बस्ती में आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन सम्मिलित हुए उन्होंने कथा व्यास और शिव महापुराण कथा प्रवक्ता पंडित जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण कर रहे लोगों को इस पवित्र महापुराण की महिमा का बखान करते हुए कहा कि देवों के देव महादेव ही है जो जगत के पालनहार हैं और सृष्टि के रचयिता । शिव महापुराण कथा हो या भागवत कथा या रामायण कथा निश्चित तौर पर हम…

अयोध्या : सिंह द्वार से प्रवेश…मुख्य गर्भगृह में बालस्वरूप; 20 प्वाइंट में समझें कितना भव्य होगा राम मंदिर

अयोध्या /श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या राम मंदिर की विशेषताएं गिनाई हैं। ट्रस्ट ने जानकारी साझा कर बताया है कि मंदिर परिसर के सभी क्षेत्रों से लेकर भगवान श्रीराम के गर्भगृह तक मंदिर की भव्यता कैसी रहेगी। तीन मंजिला राम मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। मुख्य गर्भगृह में श्रीराम लला की मूर्ति है और पहली मंजिल पर श्री राम दरबार होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर में 5 मंडप (हॉल) होंगे। इसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना और…

कठोर तपस्या कर महान संत शिरोमणि बने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा सामाजिक बुराई को किया दूर – रजनीश देवांगन

सतनामी कल्याण समिति बालको नगर में गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन एवं कोरबा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल रहे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता रजनीश देवांगन ने पूजनीय गुरु घासीदास जी की जीवन गाथा को बताते हुए कहा कि गुरु घासीदास कठिन तपस्या कर महान संत बने उन्होंने…

मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर पूज्य गुरु घासीदास ने लोगों में सामाजिक समरूपता की अलख जगाई – रजनीश देवांगन

Korba 0opदर्री निलगिरी बस्ती में परम पूज्य गुरु घासीदास की जयंती मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन रहे। उन्होंने जैतखाम में परम पूज्य गुरु घासीदास जी को नमन करते हुए विधिवत पूजा अर्चना किए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूजनीय गुरु घासीदास जी महान संत थे उन्होंने मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर सामाजिक समरूपता का अलख जगाया। गुरु घासीदास जी का जन्म 1756 में बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी में हुआ था घासीदास का परिवार बेहद गरीब…

छत्तीसगढ़ में विष्णु कैबिनेट के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे का इंतजार, आज दोपहर तक हो सकता है ऐलान

रायपुर।छत्तीसगढ़ में विष्णु कैबिनेट का विस्तार हो गया है. सीएम और दो डिप्टी सीएम के बाद 9 मंत्रियों ने शपथ लिया है. विष्णु कैबिनेट में 12 लोग शामिल हो गए है. लेकिन मंत्रियों को विभागों का बटवारा नहीं हुआ है. वहीं मंत्री मंडल के विस्तार के बाद सीएम विष्णु देव साय और दोनो डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना हुए थे । सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह (amit shah )इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आज बुधवार दोपहर तक ऐलान हो सकता है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM…

लायंस क्लब बालकों द्वारा सेवा कार्य 25 दिसंबर 2023 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ग्राम केराकछार में लायंस क्लब बालकों द्वारा सेवा कार्य के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया

केराकछार गांव के 400 से अधिक गांववासी लाभवानवित हुए जिसमें 120 कंबल हितग्राहियों जरूरतमंदों को वितरण किया गया एवं उनको दोपहर का food for hunger (प्रसादम) के तहत भोजन कराया गया इस अवसर पर गांव वासी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई जहां उपस्थित लायंस क्लब के सभी पदाधिकारीगण गांव वासी ने कार्यक्रम का लाभ लिया. 0दो ग्रुप ने शानदार सांस्कृतिक सुवा नित्य प्रस्तुत किया जिन्हें 1100 / 1100 रुपए देकर पुरस्कृत किया गया साथ में दरी एवम पुरस्कार देके सम्मान किया गया .. इस गरिमामय कार्यक्रम में…

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी क्रिसमस की दी शहर वासियों को बधाई

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं नागरिक बंधुओं को दी है, उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि क्रिसमस का यह महान त्योहार आमजन की सुख समृद्धि में बृद्धि करे, सभी के बीच में प्रेम, आपसी सद्भावना में बृद्धि हो, उन्होने परमपिता परमेश्वर से नगर व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है।

कोरबा के दादर खुर्द में होने जा रहे पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भाजपा नेता रजनीश देवांगन के मुख्य अतिथ्य में हुआ भव्य शुभारंभ

कोरबा के समीप ग्राम दादर खुर्द में शीतकालीन छुट्टियों के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति ईश्वर सभी पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता रजनीश देवांगन के मुख्य अतिथि में हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। शीतकालीन छुट्टियों के मौके पर अंचल के क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता सहित अन्य खेलकूद आयोजित किए जा रहे हैं। दादर खुर्द में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रजनीश देवांगन ने खिलाड़ियों से रूबरू हुए तथा सभी को खेल भावना आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश…

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर भाजपा ने विरोध जताकर फूंका पुतला

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के विरुद्ध टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने तथा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाकर मजाक बनाने का भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई व किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राहुल गांधी शर्म करो का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने राहुल व टीएमसी सांसद का पुतला फूंका। साथ ही दोनों के कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भाजपा के इस आंदोलन के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा…