उद्योग मंत्री ने अपने परिवार के साथ किया मतदान, आम मतदाताओं से की शत प्रतिशत वोट देने की अपील

       कोरबा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 76,         कोहड़िया स्कूल में किया मतदान 【कोरबा Times】। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार की सुबह 10 बजे कोरबा विधानसभा अंतर्गत चारपारा कोहड़िया स्थित आत्मानंद स्कूल चारपारा मतदान केंद्र क्रमांक 76 में अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंचे, जहां अपने पूरे परिवार वोट दिया। वोट देने के बाद मंत्री श्री देवांगन ने सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करते हुए कहा की आप सभी अपने मत का शत प्रतिशत सदुपयोग कर सशक्त, सुरक्षित…

वेबपुल शुरू होने के साथ ही मारामारी के हालात.भीतर जाने के लिए करनी पड़ी मेहनत

【कोरबा Times】 / गर्मी के सीजन में नगर पालिका निगम का वेव पूल लोगों के लिए प्रारंभ हो गया है। इंसानों के द्वारा बनाए गए कृत्रिम समुद्र की लहरों का आनंद लेने के लिए यहां पहले ही दिन जमकर भीड़ इकट्ठी हुई और धक्का मुक्की जैसे हालात पैदा हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने रुपए बचाने के लिए चोर दरवाजे का इस्तेमाल भी किया। यह तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। नगर पालिका निगम कोरबा के द्वारा पिछले वर्षों में करोड़ों की लागत से विवेकानंद उद्यान को विकसित करने…

सीएम श्री साय ने कोरबा में 50 से ज्यादा समाज के प्रमुखजनों से आत्मिय संवाद कर लिया आशीर्वाद

【कोरबा टाइम्स 】। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरुवार को समाज के प्रमुखों के साथ संवाद करने कोरबा पहुंचे। होटल जश्न रिसॉर्ट में सीएम श्री ने 50 से ज्यादा समाज के प्रमुखों और विभिन्न संगठनों के साथ आत्मिय संवाद किया। मंच पर सीएम श्री विष्णुदेव साय, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का सभी समाज के प्रमुख जनों ने स्वागत किया। सीएम श्री साय ने सभी का अभिवादन सहर्ष स्वीकार किया। अपने सरल सहज उद्बोधन में सीएम श्री साय ने कहा की बहुत दिन से इच्छा थी…

संजय नगर में पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने ली नुक्कड़ सभा, भाजपा को जिताने की अपील

【कोरबा टाइम्स】। भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कोरबा निगम क्षेत्र के संजय नगर वार्ड में नुक्कड़ सभा लेकर भाजपा की कोरबा लोकसभा की लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को अधिक मतों में जिताने की अपील की। अपने संबोधन में श्री देवांगन ने कहा की शहर की गली से लेकर गांव की डगर, पग–पग तक आज देश के माननीय प्रधानमंत्री की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। पूरे देश को पता है की मोदी सरकार ही हर वर्ग का कल्याण कर…

कोरबा उम्मीदवार ज्योत्सना महंत के पास 9 करोड़ की संपत्ति.. तो वही रायपुर उम्मीदवार बृजमोहन हर कर्जदार.. 10 सीटों के डेढ़ दर्जन प्रत्याशी करोड़पति, कई कर्जदार भी..

【कोरबा टाइम्स】: प्रदेश के बस्तर सीट पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका हैं जबकि तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में कल यानी 26 अप्रैल को मतदान संपन्न होगा। इन चार सीटों के बाद मैदानी इलाकों के शेष सात लोकसभा क्षेत्रों में अगले महीने मतदान होगा। सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग को उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति और दूसरे ब्योरे भी सौंप दिए हैं। बात करें प्रदेश के सभी शेष बचे दस सीटों की तो यहाँ भाजपा और कांग्रेस के…

रामनवमी के छह दिन बाद क्यों मनाया जाता हैं हनुमान जन्मोत्सव..

【कोरबा टाइम्स】हर साल चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस साल देश में राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई गई. वहीं इसके छह दिन बाद यानी चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जोकि 23 अप्रैल 2024 को पड़ रही है. तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में लिखा है, ‘भीम रूप धरि असुर संहारे, रामचंद्रजी के काज संवारे.’ यानी रामजी सबके बिगड़े कार्य बनाते हैं, लेकिन हनुमान जी उनके काम बनाते हैं.…

यूपी के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उद्योग मंत्री ने भेंट की रामलला की मूर्ति

योगी आदित्यनाथ के साथ उद्योग मंत्री देवांगन ने प्रदेश के तीन लोकसभा का किया दौरा,आमसभा में हुए शामिल 【कोरबा टाइम्स】। यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के साथ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश की तीन लोकसभा का दौरा किया। कोरबा की विशाल आमसभा में उद्योग मंत्री ने सीएम श्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में रामलला की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी भी उपस्थित रहे। राजनांदगांव…

भाजपा नेता की गुंडागर्दी,ब्लड बैंक में मारपीट….भाजपा नेता बोले आरोप बेबुनियाद है। 

0 देर रात शराब के नशा में ब्लड निकालने कह रहा था 【कोरबा टाइम्स】शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा नेता ने यहां के कर्मचारी के साथ मारपीट को अंजाम दिया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है।   इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर था कि यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को…

दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दिवान भाजपा में प्रवेश.. पाली के बाद दीपका में कांग्रेस के किले में सेंध लगा

【कोरबा टाइम्स】: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार दूसरे दिन कोरबा जिले के दौरे पर रहे। शुक्रवार को वह जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पाली तानाखार विधानसभा के पसान में मौजूद रहे। यहां उन्होंने कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में प्रचार किया। जोकि की मंच पर भी मौजूद थीं। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज कहा, यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेता अपना भविष्य अंधकार में देख रहे हैं। इसलिए वह बीजेपी…