उद्योग मंत्री ने इंटक, कांग्रेस समेत आप के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कराया भाजपा प्रवेश

【कोरबा TIMES】कोरबा: प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज इंटक एनटीपीसी के सचिव समेत कांग्रेस के आधा दर्जन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश कराया। भाजपा के रीति नीति और उद्योग मंत्री श्री देवांगन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी ने भाजपा प्रवेश किया। आज चारपारा कोहड़िया में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निवास स्थान पर सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं ने बताया की जिस तरह मंत्री श्री देवांगन द्वारा कोरबा…

निगम लगाएगा जन समस्या निवारण शिविर,जानिए आपके वार्ड में कब,कहाँ लगेगा कैम्प

【कोरबा Korba】। उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय में के आदेशानुसार 27 जुलाई से 10 अगस्त 2024 के मध्य “जनसमस्या निवारण पखवाड़ा” का आयोजन किया गया है। स्थानीय नगरीय निकायों द्वारा अपने क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न समस्याएं यथा-नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञाप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते है जिनका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है। साथ ही नल लिकेज, नलो में पानी न आना, नलियों…

कोरबा डिलाइट क्लॉथ में देर रात लगी भीषण आग,

【कोरबा Times】। कोरबा शहर के मुख्य मार्ग में रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित डिलाइट क्लॉथ में देर रात लगभग 10:20 बजे आग लगने की घटना हो गई। जिस वक्त यहां आग लगी, दुकान बंद हो चुकी थी और संचालक सहित कर्मचारी घर जा चुके थे। एकाएक आग लगने की सूचना फैलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गई और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनो ओर की सड़क से आवाजाही रोक दी है वहीं…

आखिर पुलिस की मेहनत रंग लाई ,बोरी में मिले थे टुकड़े टुकड़े में युवक अंग,पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के करीब

【कोरबा korba】। कोरबा जिले उस वक्त सनसनी मच गई जब अगल अलग टुकड़ों में मानव अंग बंद बोरी और बेग में मिले.पहले तो यह भी पता नहीं चल पाया था कि टुकड़ों में मिली लाश किसकी हैं,खोजबिन के दौरान पुलिस को पासपोर्ट व आधार कार्ड मिला और उसी आधार पर पता चला मृतक झारखंड का निवासी हैं. पुलिस के सामने कातिल को ढूढ़ने की भी बड़ी चुनौती इसलिए बन गई क्योंकि मामला पूरी तरह से उलझा हुआ था.लेकिन पुलिस करीब करीब हत्यारे तक पहुंच गई हैं जानकारी के अनुसार पाली…

युवक के टुकड़े कर बैग-बोरी में फेंका,अंग मिलने से सनसनी

【कोरबा Times】 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीमांत पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में आज तब सनसनी फैल गई जब यहां स्थित डैम में मिले बैग और बोरी से कटा हुआ इंसानी अंग कई टुकड़ों में बरामद हुआ, सिर गायब है। प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर ज्ञात हुआ है कि गांव के लोग दिशा-मैदान के लिए ग्राम गोपालपुर के बंधापारा डेम की तरफ गए थे जहां डैम के पास एक बैग और तैरती बोरी पर उनकी नजर पड़ी। इनमें बदबू आ रही थी। बैग व बोरे में इंसान के…

चारपारा कोहड़िया आदर्श व मॉडल वार्ड बनने की ओर अग्रसर: पार्षद नरेंद्र देवांगन

【कोरबा Times】। वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया अब मॉडल वार्ड बनने की ओर अग्रसर है, सड़क, नाली, पानी, बिजली समेत सभी मूलभूत सुविधाओं पर तेज़ी से काम चल रहा है। आम जनों की जो भी मांग होगी उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा। उक्त बातें वार्ड के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने नाली निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर कही। वार्ड के गरोड़ी मोहल्ला मे लंबे समय से नाली निर्माण की मांग थी। जल्द ही नाली निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे लोगों की परेशानी से निजात मिल जाएगी। उन्होंने…

विष्णुदेव की सरकार में बांकीमोंगरा नपा में न सेटअप की न ही फंड की होगी कमी: कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के नव मनोनित सदस्य गण का पदभार ग्रहण 【कोरबा Times】। बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,पूर्व महापौर जोगेश लांबा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भागवत विश्वकर्मा समेत अन्य अधिक संख्या में उपस्थित रहे।संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैल…

कोरबा के पूर्व कलेक्टर को मिली जमानत कोल घोटाले में थी जेल के अंदर

【कोरबा Times】रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले के दो बड़े आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जहां सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कोल लेवी मामले में आईएएस रानू साहू और दीपेश टांक की जमानत मंजूर कर दी है। आईएएस अधिकारी रानू साहू काफी लंबे समय से जेल में बंद हैं।

1जुलाई से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, सिम पोर्ट कराने के नियम भी बदले; आज से यह बदलाव हो गए लागू

【कोरबा Times】बिजनेस न्यूज़। आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया। महीने के पहले दिन ही तेल कंपनियों में आम जनता को राहत दी। जी हां, देश भर में एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी हो गए हैं। इस महीने लगातार तीसरी बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की गई। इसके अलावा भी देश में कई नए वित्तीय नियम लागू हुए हैं.आइए, जानते हैं कि 1 जुलाई 2024 से कौन-से नए फाइनेंशियल रूल्स अपडेट हुए हैं या फिर बदले गए हैं। दो प्रतिशत तक महंगे होंगे टाटा के वाणिज्यिक…

बजट पूर्व श्रमिक संगठनों से वित्तमंत्री ने की चर्चा..दीपेश मिश्रा ने कहा OPS हो लागू और टैक्स में छूट के साथ आवश्यक खाद्य वस्तुओं एवं दवाओं पर जीएसटी नहीं लगाएं

【कोरबा Times】। देश मे अरसे से चले आ रहे पंरपराओं के बजट पूर्व केंद्र सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने देश के केंद्रीय मजदूर संगठनों के नुमाइंदों के साथ आने वाले बजट को लेकर बीते सोमवार को चर्चा किया है । इस संबंध मे प्रदेश एटक के कार्यवाहक अध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने बताया कि वित्त मंत्री के साथ परामर्श वार्ता के दौरान कुछ ज्वलंत मसलों पर केन्द्रीय मजदूर सगंठनों ने वित्त मंत्री के समक्ष मांग रखा कि आनेवाले बजट मे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा…