Blog

पांच के नामांकन रद्द, 2 मैदान से हटे अब 27 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव.कोरबा लोकसभा क्षेत्र से 34 अभ्यर्थियों ने भरा था पर्चा

【कोरबा टाइम्स】 16 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाता वाले कोरबा संसदीय क्षेत्र में अगले प्रतिनिधि को चुनने के लिए साथ मई को वोट डाले जाएंगे। चुनाव मैदान में अंतिम रूप से 27 उम्मीदवार बचे हैं जिन्हें निर्वाचन विभाग के द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। जबकि नामांकन वापसी के अंतिम दिन दो लोग मैदान से हट गए जिन्होंने पहली प्रक्रिया में नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। सामान्य लोकसभा क्षेत्र कोरबा में तय हो गया है कि यहां मतदाताओं का आशीर्वाद पाने के लिए 27 लोग कसरत करेंगे।…

हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को.. जाने क्या है ख़ास

​             हनुमान जयंती का महत्व और खास संयोग 【कोरबा टाइम्स】इसस साल हनुमान जयंती का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि हनुमान जयंती मंगलवार के दिन है। जब हनुमान जयंती मंगलवार या शनिवार के दिन पड़ती है, तो हनुमान जयंती और भी विशेष होती है। इसके अलावा इस दिन चित्रा नक्षत्र भी पड़ रहा है, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। हनुमान जयंती पर एक और संयोग बन रहा है कि इस दिन मंगल मीन…

यूपी के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उद्योग मंत्री ने भेंट की रामलला की मूर्ति

योगी आदित्यनाथ के साथ उद्योग मंत्री देवांगन ने प्रदेश के तीन लोकसभा का किया दौरा,आमसभा में हुए शामिल 【कोरबा टाइम्स】। यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के साथ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश की तीन लोकसभा का दौरा किया। कोरबा की विशाल आमसभा में उद्योग मंत्री ने सीएम श्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में रामलला की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी भी उपस्थित रहे। राजनांदगांव…

भाजपा नेता की गुंडागर्दी,ब्लड बैंक में मारपीट….भाजपा नेता बोले आरोप बेबुनियाद है। 

0 देर रात शराब के नशा में ब्लड निकालने कह रहा था 【कोरबा टाइम्स】शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा नेता ने यहां के कर्मचारी के साथ मारपीट को अंजाम दिया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है।   इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर था कि यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को…

दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दिवान भाजपा में प्रवेश.. पाली के बाद दीपका में कांग्रेस के किले में सेंध लगा

【कोरबा टाइम्स】: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार दूसरे दिन कोरबा जिले के दौरे पर रहे। शुक्रवार को वह जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पाली तानाखार विधानसभा के पसान में मौजूद रहे। यहां उन्होंने कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में प्रचार किया। जोकि की मंच पर भी मौजूद थीं। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज कहा, यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेता अपना भविष्य अंधकार में देख रहे हैं। इसलिए वह बीजेपी…

भाजपा विकास के लिए जानी जाती है और कांग्रेस घोटाले के लिए: उद्योग मंत्री श्री देवांगन

कोरबा मंडल के तीन वार्डों में मंत्री ने ली नुक्कड़ सभा 【कोरबा टाइम्स】। उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा मंडल के तीन वार्डों में नुक्कड़ सभा में आम जनमानस को संबोधित किया। शारदा विहार अटल आवास में आयोजित नुक्कड़ सभा में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा विकास के लिए जानी जाती है और कांग्रेस घोटाले के लिए। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कोरबा शहर के लिए एक बड़ी योजना स्वीकृत की है। महानगरों की तर्ज पर कोरबा…

रजनीश देवांगन के जन्मदिन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मिलकर दी बधाई। कोरबा के घंटाघर चौक में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

【कोरबा टाइम्स】भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन के जन्मदिन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिलकर बधाई दी साथ ही साथ उनके चाहने वालों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से भी बधाई दी सोशल मीडिया एवं फोन करके उन्हें बधाई संदेश दिया गया। कोरबा के घंटाघर स्थित तुलसी कलेक्शन क्लॉथ स्टोर के पास नवरात्रि के शुभ अवसर पर उनके जन्मदिन पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया जहां सैकड़ो लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के…

उद्योग मंत्री ने भूपेश बघेल को बताया देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट, बोले घोटाले के सरताज थे, जिसने सिर्फ लूटने का काम किया

भाजपा के लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र पर उद्योग मंत्री ने ली पत्रकार वार्ता कोरबा। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा की भूपेश बघेल देश के अब तक के सबसे भ्रष्ट सीएम थे, बघेल घोटालेबाजों के सरताज थे। एक सवाल के जवाब में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस की हार की वजह से मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। कांग्रेस के नेता क्या कह रहे है, क्या बोल रहे हैं ये उनको भी नही पता होता।…

सतरेंगा डुबान क्षेत्र में मिली युवती की लाश, सर पर चोट और घटना स्थल पर खून के निशान..

【कोरबा टाइम्स】जिले के वनांचल क्षेत्र लेमरू थाना अंतर्गत सतरेंगा के खैरभावना डुबान क्षेत्र में आज नहाने गए लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब पानी में एक युवती की लाश दिखी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की माने तो सोमवार की सुबह रोज की तरह जब नहाने के लिए गांव के लोग सतरेंगा से लगे नदी किनारे पहुंचे तो इस दौरान एक युवती की लाश पानी में दिखी. लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस…

500 से अधिक युवाओं को भाजपा में उद्योग मंत्री ने कराया प्रवेश 0 तुलसी सेवा समिति के प्रमुख के नेतृत्व में युवाओं ने किया प्रवेश

【कोरबा टाइम्स 】। घंटाघर चौक में आयोजित उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के जन्मोत्सव कार्यक्रम में 500 से अधिक युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। युवा भाजपा नेता रजनीश देवांगन के नेतृत्व में तुलसी सेवा समिति के प्रमुख अंकित यादव, अनुपम दिवेदी, राहुल गुरुम, रिंकी पांडेय, अमर, गौरव, आराध्य, अमित की अधिक संख्या में युवा टीम व प्रियेश शुक्ला के साथ साथ विक्रम यादव, संजय शर्मा, अमन साहू, विक्की, रामजी पटेल की पूरी युवा टीम ने भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखन…