Blog

शपथ के तुरंत बाद ही इस सांसद ने क्यों कर दी मंत्री पद छोड़ने की बात?

【कोरबा times】देश की नई सरकार का रविवार (9 जून, 2024) को गठन हो गया. 72 सांसदो ने कैबिनट मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली. इनमें केरल से बीजेपी के इकलौते सांसद सुरेश गोपी भी शामिल हैं, लेकिन अब उनके पद छोड़ने की संभावना है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि जल्द ही उन्हें पद से मुक्त कर दिया जाए सुरेश गोपी ने कहा कि उन्होंने मंत्री पद नहीं मांगा है. मंत्री पद छोड़ने की…

गजराज फिर हुये क्रोधित, महिला को पटककर मार, पति ने भाग कर बचाई अपनी जान

कोरबा वन मंडल में दंतैल के हमले से महिला की मौत,पति ने भागकर अपनी जान  :- 【कोरबा times】कोरबा वन मंडल में दंतैल के हमले  से महिला की मौत हो गई। उसके पति ने भागकर अपनी जान बचाई।बताया गया कि पति-पत्नी ग्राम बासिन से धान बीज लेने गिरारी जा रहे थे। इससे पहले देर रात ऐलोंग से कलमी टिकरा पहुंचे दंतैल के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी जिसके कारण ग्रामीणों को अलर्ट नहीं किया जा सका था। इधर आज सुबह श्यांग क्षेत्र में हुई घटना से ग्रामीण दहशत में…

सुनालिया अंडरब्रिज प्रभावितों को मुआवजा और बसने के लिए जमीन दें:सोनी

“वार्ड 11 के पार्षद ने मुख्यमंत्री, सांसद, श्रम मंत्री, महापौर व कलेक्टर से मांग की” कोरबा। कोरबा शहर के मध्य नहर पार रेलवे क्रॉसिंग पर महावीर नगर से संजय नगर स्टेशन मार्ग के बीच वाय शेप में अंडरब्रिज का निर्माण होना है। बहु आवश्यक और बहुप्रतीक्षित कार्य के लिए हसदेव बराज जल प्रबंधन संभाग रामपुर/ कोरबा के द्वारा बायीं तट नहर के क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों को कब्जा खाली करने के लिए सात दिवस का समय दिया गया है। इसका नोटिस सम्बन्धित परिवारों को दिया गया है। वर्षों से…

राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं ,आज का राशिफल (Horoscope Today)-

मेष राशि (Aries) कार्यस्थल पर आपको अधिक सक्रिय रहना चाहिए, जो लोग तकनीक के मामले में थोड़े पीछे हैं, वे समय के साथ खुद को अपडेट करें अन्यथा आप बहुत पीछे रह जाएंगे. नौकरीपेशा व्यक्ति का मानसिक तनाव आध्यात्मिक सोच को बढ़ाएगा. कारोबारी को किसी कारण से घाटे का सामना करना पड़ सकता है. जिन लोगों का व्यवसाय साझेदारी में चलता है, वे इस बात का विशेष ध्यान रखें कि साझेदार के साथ अहंकार के टकराव के कारण व्यावसायिक संबंध टूट सकते हैं. खिलाड़ियों को समय का सदुपयोग करते हुए…

लोकसभा चुनाव

पेंड्रा ब्रेकिंग – पहले राउंड की गिनती में कोरबा लोकसभा के अंतर्गत मरवाही विधानसभा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 710 वोट से आगे 3925 वोट ज्योत्स्ना महंत, कांग्रेस 4112 वोट सरोज पांडे, बीजेपी

लोकसभा चुनाव

रायपुर। Lok Sabha Election Results Counting 2024: देश में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच हुए लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों की 542 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरु हुई। सबसे पहले डाकमत्र पत्रों की गणना होगी उसके बाद पहले राउंड की काउंटिग शुरु होगी।छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मतगणना के व्यापक इंतजाम किए गए है। सभी जिला मुख्यालयों में लोकसभा में शामिल विधानसभा वार मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में बीजेपी 9 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल…

वॉर्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर वार्ड के बरमपुर में मंत्री ने किया लोगों से संवाद

वार्ड की समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता: उद्योग मंत्री श्री देवांगन विधानसभा चुनाव में अपार समर्थन के लिया मंत्री ने जताया आभार 【कोरबा Times】। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन रविवार की शाम वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर के बरमपुर पहुंचे। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अधिक संख्या में आए वार्डवासियों से संवाद किया। विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक बढ़त दिलाने पर मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव में एतिहासिक बढ़त के लिए आप सभी वार्डवासियों…

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कौन मारेगा बाजी , संसद पहुंचने की रेस में किस पार्टी का पलड़ा भारी 

छत्तीसगढ़ में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद   【कोरबा Times】छत्तीसगढ़ में  लोकसभा के तीन चरणों का चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही बाज़ारों में कयासों का दौर  बड़ी तेज हो गया है. इस बार का चुनाव बहुत ही कठिन माना जा रहा है. यहां सीधी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुई. विकास पर हुए इस चुनाव में नक्सलवाद, धर्म, मंगलसूत्र और विरासत टैक्स का मुद्दा हावी रहा. कुल 11 सीटों का मिजाज चुनाव के बाद कैसा है. बीजेपी की तरफ से सभी 11 सीटों पर जीत के दावे…

बंद पड़े कोरबा पूर्व में 440 मेगावाट परियोजनाओं की भूमि पर नए बिजली घर लगाने की रणनीति बनाएं : पी दयानंद

【कोरबा Times】। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज रायपुर में स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ पाॅवर कपनीज के अध्यक्ष शासन के ऊर्जा सचिव पी.दयानंद ने प्रदेश में 10 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन की तैयारी पर जोर दिया। साथ उन्होंने कहा कि कोरबा पूर्व में बंद पड़ी 440 मेगावाट परियोजनाओं की भूमि पर नए बिजली घर लगाने की दिशा में विचार मंथन करें और ठोस रणनीति बनाएं।   इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज, प्रचलित और भावी…

18 जून से खुलेंगे स्कूल पठ, वेलकम पार्टी होगी; घर-घर जाकर देंगे नेवता

【कोरबा Times】छत्‍तीसगढ़ का नया शिक्षा सत्र 16 जून से आरंभ हो रहा है। शिक्षा विभाग ने प्रवेश उत्सव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 18 जून को राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह स्कूल, संकुल, विकासखंड और जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रवेश उत्सव के लिए सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला मिशन समन्व्यकों, सभी प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिया गया है। एक उत्सव राज्य स्तरीय होगा, जिसका स्थान अभी तय नहीं हुआ है। स्कूल शिक्षा सचिव ने…