पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण पत्नि ने लगा ली फाँसी

【कोरबा टाइम्स】। जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मायके वालों का आरोप है कि पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, कविता जायसवाल (24 साल) का मायका पदमपुर मुंगेली जिला में है​​। ​​तरदा निवासी कामेश जायसवाल के साथ कविता जायसवाल की 2 साल पहले रीति-रिवाज के साथ शादी…

मजदूर दिवस के अवसर पर एटक कार्यालय में ध्वजारोहण किया कामरेड दीपेश मिश्रा

【कोरबा टाइम्स】 मई दिवस के अवसर पर एटक कार्यालय कोरबा में कामरेड दीपेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया उसके बाद मजदूर आंदोलन में जान निछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए एटक के दीपेश मिश्रा ने कहा कि आज भी पूरे विश्व मे श्रम एवं पूंजी के बीच विकास से जुड़ी हिस्सेदारी मे किसकी भुमिका ज्यादा है उसको लेकर विवाद आज भी कायम है उन्होंने आगे कहा कि पूरे दुनिया भर के तमाम देशों मे ग्लोबलाइजेशन( भूमंडलीकरण) के कारण श्रमिकों और पूंजीपतियों…

उद्योग मंत्री श्री देवांगन के नेतृत्व में विशाल आमसभा में उमड़े 40 हजार से अधिक लोग, अमित शाह ने कहा कोरबा में जीत पक्की, मैं तो बधाई देने आया हूं

【कोरबा टाइम्स】। कटघोरा के मेला ग्राउंड में देश के गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा कार्यक्रम के प्रभारी व उद्योग और श्रम मंत्री के नेतृत्व में भव्य और विशाल सभा में 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे। उमड़ी भीड़ से गदगद अमित शाह खुद सुरक्षा घेरा को तोड़ लोगों का अभिवादन स्वीकार करने पहुंचे। कटघोरा के मेला ग्राउंड में समूचे कोरबा लोकसभा से 40 हज़ार से अधिक लोग जनसभा में शामिल हुए। डोम के भीतर और बाहर गदगद भीड़ देश के अमित शाह को देखने और…

आज जारी हो सकती हैं,महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त, करीब 655 करोड़ रुपए किए जाएगें ट्रांसफर

【कोरबा टाइम्स】। लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ की महिलाओं के काम की खबर सामने आई है। दरअसल सरकार की महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आज जारी होगी। मिली जानकारी के अनुसार 1 मई को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की थी कि इस बार महतारी वंदन योजना…

संजय नगर में पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने ली नुक्कड़ सभा, भाजपा को जिताने की अपील

【कोरबा टाइम्स】। भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कोरबा निगम क्षेत्र के संजय नगर वार्ड में नुक्कड़ सभा लेकर भाजपा की कोरबा लोकसभा की लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को अधिक मतों में जिताने की अपील की। अपने संबोधन में श्री देवांगन ने कहा की शहर की गली से लेकर गांव की डगर, पग–पग तक आज देश के माननीय प्रधानमंत्री की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। पूरे देश को पता है की मोदी सरकार ही हर वर्ग का कल्याण कर…

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

देश के गृह मंत्री के फर्जी विडियो बनाकर कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का मामला 【कोरबा टाइम्स】। देश के केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के भाषण को एडिट कर भ्रांति फैला रहे कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोतवालीथाना पहुंचे। उनके साथ वन मंत्री श्री केदार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरयू अजय, राजेश लहरे, फूलसिंह कंवर, बबलू डहरिया, विजय कमलेश, धनेश्वर सिदार समेत अधिक संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस…

जब एक थप्पड़ ने बदल दी सरोज पांडेय की जीत राह… मोदी लहर के बाद भी नही जीत पाई अपनी सीट

【कोरबा टाइम्स】साल 2014 में लोकसभा चुनाव में ‘मोदी लहर’ की बदौलत भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला था। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ 283 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भाजपा गठबंधन ने कुल 336 सीटें जीती थीं। 1984 में कांग्रेस के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पहली ऐसी पार्टी बनी थी जिसने अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें जीती थीं। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को इस…

कथा की आड़ में प्रचार,BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाया नोटिस

 बागेश्वर सरकार की कथा में आचार संहिता का उल्लंघन पर निर्वाचन अधिकारी ने किया जवाब तलब  【कोरबा टाइम्स 】चिरमिरी/कोरबा। कोरबा लोकसभा में आचार संहिता का उल्लंघन पर पहली बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भाजपा प्रत्याशी को कथा की आड़ में राजनीतिक प्रचार-प्रसार के मामले में नोटिस जारी किया गया है। कथा कार्यक्रम को राजनैतिक प्रयोजनार्थ आयोजित कार्यक्रम माना गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चिरमिरी में श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्री राम कथा का आयोजन 26 अप्रैल 2024 को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम,…

पशु क्रूरता ,पार्षद व पिता पर fir दर्ज

कोरबा। पशु क्रूरता करने व जान की धमकी देने के आरोप में एक पार्षद व उसके पिता पर जुर्म दर्ज कर लिया गया है। घटना दिनांक 23 अप्रेल को दोपहर करीब 1 बजे कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम बिन्झपुर में नदी के किनारे दुकालु राम केंवट एवं उसके पुत्र संतोष कुमार केंवट द्वारा लगभग 150 गौवंश जिसमें अधिकतर नंदी थे, उन्हें क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते भूखा-प्यासा तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। गौ सेवकों के द्वारा पूछने पर उनके द्वारा कहा गया कि- हमारा है, हम कुछ भी करें मारें-पीटें…