मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, ज्योतिषी से जानिए आज क्या न करें

मेष राशि (Aries):  आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा, जिससे आपका व्यापार अच्छा रहेगा. भूमि-भवन और वाहन की खरीदरी कर सकते हैं. आज के दिन क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें. वृषभ राशि (Taurus): आज के दिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. आपके लिए व्यवसायिक सफलता के योग बनेंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. आज क्या न करें- आज के दिन गृह कलह की शुरुआत ना करें मिथुन राशि (Gemini):  आज के दिन…

दस्तावेज की कमी को आधार बनाते हुए हितग्राही को वापस न लौटाएं.. श्रम मंत्री देवांगन की आदेश

शत्-प्रतिशत श्रमिकों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री श्री देवांगन 10 जिलों में निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना का मिलेगा लाभ श्रम मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की 【Korba times 】रायपुर, 19 जून 2024/श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि प्रदेश के शत्-प्रतिशत श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों के हित को प्राथमिकता में लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जिससे श्रमिकों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो सके। इस आशय के निर्देश श्रम मंत्री श्री देवांगन…

निगम के पूर्व पार्षद से घुस लेना अधिकारियों को पड़ा भारी ,एंटी करप्शन ब्यूरो ने की मौके से किया गिरफ्तार

【कोरबा times】। नगर निगम कोरबा में काम कर रहे ठेकेदारों के लिए भुगतान की स्थिति ठीक नहीं है।  आये दिन जिम्मेदार अफसरो पर  भेदभाव करने का आरोप लगते रहे हैं। अपने मनचाहे ठेकेदारों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इस लिए अधिकारियों द्वारा अपने हिसाब से भुगतान करते है ।किसी के एक करोड़ के काम का 80 लाख पेमेंट हो जाता है ,तो किसी का 10 से 20 लाख। किसी ठेकेदार को एक माह पूर्व तक का पेमेंट मिल जाता है तो किसी को काम होने के बाद…

श्रमिक योजनाओं का लाभ देने श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं – मंत्री श्री देवांगन

 मॉडल श्रम अन्न केन्द्र: श्रमिकों को किफायती दर पर मिलेगा भोजन  मुख्यमंत्री की पहल पर रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में मॉडल श्रम अन्न केन्द्र शुरू होंगे 【Korba times】रायपुर, 18 जून 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों के लिए नये-नये फैसलें ले रही हैं। कामकाजी श्रमिकों की दिक्कत को महसूस करते हुए उन्हें उनके कार्य स्थल के पास किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए मॉडल श्रम अन्न केन्द्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। यह केन्द्र रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में खुलेंगे। श्रम मंत्री श्री…

शपथ के तुरंत बाद ही इस सांसद ने क्यों कर दी मंत्री पद छोड़ने की बात?

【कोरबा times】देश की नई सरकार का रविवार (9 जून, 2024) को गठन हो गया. 72 सांसदो ने कैबिनट मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली. इनमें केरल से बीजेपी के इकलौते सांसद सुरेश गोपी भी शामिल हैं, लेकिन अब उनके पद छोड़ने की संभावना है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि जल्द ही उन्हें पद से मुक्त कर दिया जाए सुरेश गोपी ने कहा कि उन्होंने मंत्री पद नहीं मांगा है. मंत्री पद छोड़ने की…

गजराज फिर हुये क्रोधित, महिला को पटककर मार, पति ने भाग कर बचाई अपनी जान

कोरबा वन मंडल में दंतैल के हमले से महिला की मौत,पति ने भागकर अपनी जान  :- 【कोरबा times】कोरबा वन मंडल में दंतैल के हमले  से महिला की मौत हो गई। उसके पति ने भागकर अपनी जान बचाई।बताया गया कि पति-पत्नी ग्राम बासिन से धान बीज लेने गिरारी जा रहे थे। इससे पहले देर रात ऐलोंग से कलमी टिकरा पहुंचे दंतैल के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी जिसके कारण ग्रामीणों को अलर्ट नहीं किया जा सका था। इधर आज सुबह श्यांग क्षेत्र में हुई घटना से ग्रामीण दहशत में…

राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं ,आज का राशिफल (Horoscope Today)-

मेष राशि (Aries) कार्यस्थल पर आपको अधिक सक्रिय रहना चाहिए, जो लोग तकनीक के मामले में थोड़े पीछे हैं, वे समय के साथ खुद को अपडेट करें अन्यथा आप बहुत पीछे रह जाएंगे. नौकरीपेशा व्यक्ति का मानसिक तनाव आध्यात्मिक सोच को बढ़ाएगा. कारोबारी को किसी कारण से घाटे का सामना करना पड़ सकता है. जिन लोगों का व्यवसाय साझेदारी में चलता है, वे इस बात का विशेष ध्यान रखें कि साझेदार के साथ अहंकार के टकराव के कारण व्यावसायिक संबंध टूट सकते हैं. खिलाड़ियों को समय का सदुपयोग करते हुए…

वॉर्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर वार्ड के बरमपुर में मंत्री ने किया लोगों से संवाद

वार्ड की समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता: उद्योग मंत्री श्री देवांगन विधानसभा चुनाव में अपार समर्थन के लिया मंत्री ने जताया आभार 【कोरबा Times】। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन रविवार की शाम वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर के बरमपुर पहुंचे। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अधिक संख्या में आए वार्डवासियों से संवाद किया। विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक बढ़त दिलाने पर मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव में एतिहासिक बढ़त के लिए आप सभी वार्डवासियों…

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कौन मारेगा बाजी , संसद पहुंचने की रेस में किस पार्टी का पलड़ा भारी 

छत्तीसगढ़ में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद   【कोरबा Times】छत्तीसगढ़ में  लोकसभा के तीन चरणों का चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही बाज़ारों में कयासों का दौर  बड़ी तेज हो गया है. इस बार का चुनाव बहुत ही कठिन माना जा रहा है. यहां सीधी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुई. विकास पर हुए इस चुनाव में नक्सलवाद, धर्म, मंगलसूत्र और विरासत टैक्स का मुद्दा हावी रहा. कुल 11 सीटों का मिजाज चुनाव के बाद कैसा है. बीजेपी की तरफ से सभी 11 सीटों पर जीत के दावे…

बंद पड़े कोरबा पूर्व में 440 मेगावाट परियोजनाओं की भूमि पर नए बिजली घर लगाने की रणनीति बनाएं : पी दयानंद

【कोरबा Times】। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज रायपुर में स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ पाॅवर कपनीज के अध्यक्ष शासन के ऊर्जा सचिव पी.दयानंद ने प्रदेश में 10 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन की तैयारी पर जोर दिया। साथ उन्होंने कहा कि कोरबा पूर्व में बंद पड़ी 440 मेगावाट परियोजनाओं की भूमि पर नए बिजली घर लगाने की दिशा में विचार मंथन करें और ठोस रणनीति बनाएं।   इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज, प्रचलित और भावी…