उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन हनुमान जयंती पर विभिन्न मंदिरों में आयोजित पूजा अर्चना व भंडारा में होंगे शामिल

【कोरबा टाइम्स】। मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन विभिन्न मंदिरों में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा बालकोनगर के श्रीराम मंदिर से परसाभाठा तक आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। शाम 4 बजे आरपी नगर फेस 2 में श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह शाम साढ़े 4 बजे आरएसएस नगर के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजे…

एनकेएम लाइंस पब्लिक स्कूल के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अथिति के रुप में शामिल हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन

स्कूल प्रबंधन की सराहना की, बोले कम फीस में अच्छी            शिक्षा उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धि 【कोरबा टाइम्स】। मड़वारानी स्थित एनकेएम लाइंस पब्लिक स्कूल के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा की लाइंस क्लब पहले ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है। जरूरतमंदो तक लाभ पहुंचाना ही बहुत बड़ी बात है। श्री देवांगन ने कहा की मड़वारानी में अच्छी शिक्षा और वह भी कम फीस में…

पांच के नामांकन रद्द, 2 मैदान से हटे अब 27 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव.कोरबा लोकसभा क्षेत्र से 34 अभ्यर्थियों ने भरा था पर्चा

【कोरबा टाइम्स】 16 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाता वाले कोरबा संसदीय क्षेत्र में अगले प्रतिनिधि को चुनने के लिए साथ मई को वोट डाले जाएंगे। चुनाव मैदान में अंतिम रूप से 27 उम्मीदवार बचे हैं जिन्हें निर्वाचन विभाग के द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। जबकि नामांकन वापसी के अंतिम दिन दो लोग मैदान से हट गए जिन्होंने पहली प्रक्रिया में नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। सामान्य लोकसभा क्षेत्र कोरबा में तय हो गया है कि यहां मतदाताओं का आशीर्वाद पाने के लिए 27 लोग कसरत करेंगे।…

भाजपा विकास के लिए जानी जाती है और कांग्रेस घोटाले के लिए: उद्योग मंत्री श्री देवांगन

कोरबा मंडल के तीन वार्डों में मंत्री ने ली नुक्कड़ सभा 【कोरबा टाइम्स】। उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा मंडल के तीन वार्डों में नुक्कड़ सभा में आम जनमानस को संबोधित किया। शारदा विहार अटल आवास में आयोजित नुक्कड़ सभा में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा विकास के लिए जानी जाती है और कांग्रेस घोटाले के लिए। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कोरबा शहर के लिए एक बड़ी योजना स्वीकृत की है। महानगरों की तर्ज पर कोरबा…

रजनीश देवांगन के जन्मदिन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मिलकर दी बधाई। कोरबा के घंटाघर चौक में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

【कोरबा टाइम्स】भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन के जन्मदिन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिलकर बधाई दी साथ ही साथ उनके चाहने वालों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से भी बधाई दी सोशल मीडिया एवं फोन करके उन्हें बधाई संदेश दिया गया। कोरबा के घंटाघर स्थित तुलसी कलेक्शन क्लॉथ स्टोर के पास नवरात्रि के शुभ अवसर पर उनके जन्मदिन पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया जहां सैकड़ो लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के…

उद्योग मंत्री ने भूपेश बघेल को बताया देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट, बोले घोटाले के सरताज थे, जिसने सिर्फ लूटने का काम किया

भाजपा के लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र पर उद्योग मंत्री ने ली पत्रकार वार्ता कोरबा। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा की भूपेश बघेल देश के अब तक के सबसे भ्रष्ट सीएम थे, बघेल घोटालेबाजों के सरताज थे। एक सवाल के जवाब में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस की हार की वजह से मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। कांग्रेस के नेता क्या कह रहे है, क्या बोल रहे हैं ये उनको भी नही पता होता।…

सतरेंगा डुबान क्षेत्र में मिली युवती की लाश, सर पर चोट और घटना स्थल पर खून के निशान..

【कोरबा टाइम्स】जिले के वनांचल क्षेत्र लेमरू थाना अंतर्गत सतरेंगा के खैरभावना डुबान क्षेत्र में आज नहाने गए लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब पानी में एक युवती की लाश दिखी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की माने तो सोमवार की सुबह रोज की तरह जब नहाने के लिए गांव के लोग सतरेंगा से लगे नदी किनारे पहुंचे तो इस दौरान एक युवती की लाश पानी में दिखी. लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस…

500 से अधिक युवाओं को भाजपा में उद्योग मंत्री ने कराया प्रवेश 0 तुलसी सेवा समिति के प्रमुख के नेतृत्व में युवाओं ने किया प्रवेश

【कोरबा टाइम्स 】। घंटाघर चौक में आयोजित उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के जन्मोत्सव कार्यक्रम में 500 से अधिक युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। युवा भाजपा नेता रजनीश देवांगन के नेतृत्व में तुलसी सेवा समिति के प्रमुख अंकित यादव, अनुपम दिवेदी, राहुल गुरुम, रिंकी पांडेय, अमर, गौरव, आराध्य, अमित की अधिक संख्या में युवा टीम व प्रियेश शुक्ला के साथ साथ विक्रम यादव, संजय शर्मा, अमन साहू, विक्की, रामजी पटेल की पूरी युवा टीम ने भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखन…

सिर फोड़ने के बाद…अब PM मोदी को “डिफाल्टर” मानती है छ.ग. कि जनता…चरण दास महंत के फिर से बिगड़े बोल

छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें डिफॉल्टर मानती है: महंत PM मोदी के लिए चरणदस महंत के फिर बिगड़े बोलः नेता प्रतिपक्ष ने इस बार प्रधानमंत्री को बताया “डिफाल्टर”, कल ही बस्तर में PM ने किया था पलटवार – हेट स्पीच मामले में चुनाव आयोग के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत रही 5-6 सीट: महंत रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष द्वारा PM मोदी के खिलाफ हेट स्पीच का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चरण दास महंत के फिर से…

गुरु घासीदास सतनामी समाज वैवाहिक समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य स्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन

【कोरबा टाइम्स】दिनांक 7 अप्रैल 2024 को दिन रविवार को सी.आर.सी. क्लब कोरबा में गुरु घासीदास सतनामी समाज वैवाहिक समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि- आर. पी खांडे जी विशिष्ट अतिथि – सुरेश धारी, तथा उमेश कुमार महिलांगे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें समिति के उपाध्यक्ष – राजा भास्कर, महेश महिलांगे, दलगंजन डहरिया, वेदप्रकाश धीरहे, गोलू दिवाकर, दिव्या पाटले, राजेश्वरी कुर्रे, बिंधेश्वरी डहरिया, नंदनी दिवाकर, नीलम डहरिया, दूजराम मिलन,अजय निराला, डहरू कुर्रे, दुर्गा शंकर बंजारे, बी. आर.…