विभिन्न वार्डो और बाजारों में पेयजल की समस्या से कराया अवगत 【कोरबाTimes】 वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने नगर निगम कोरबा की आयुक्त को पत्र लिखकर पेयजल समस्या से अवगत कराया है। पार्षद श्री देवांगन ने ध्यान आकृष्ट करते हुए लिखा है की भीषण गर्मी में बहुत से वार्डों में पेयजल की समस्या सामने आ रही है, जल आवर्धन योजना के तहत बहुत जगह पानी नही पहुंच पा रहा है, कई जगहों पर काफी कम प्रेशर से पानी की आपूर्ति हो रही है। इसी तरह ग्रीष्म ऋतु…
Author: Harish Sahu
छत्तीसगढ़ : तेंदूपत्ता तोड़कर आ रही पिकअप खाई में गिरी,18 लोगों की हुई मौत,पीएम मोदी ने जताया दुख
【कोरबा Times】छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन में 25 से ज्यादा लोग सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे।घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के करीब दोपहर बाद लगभग 1:45 बजे वाहन के बंजारी घाट में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों…
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कवर्धा हादसे पर जताया शोक
कोरबा। कवर्धा जिले में हुए भीषण हादसे पर वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गहरा शोक जताया है। कवर्धा के कुकदुर थाना के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 लोगों के निधन व 4 लोगों के घायल हो गए। इस घटना पर प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को…
SECL के कुछ अधिकारियों द्वारा श्रमिकों मिलने वाली सुविधाओं में लगा रहे हैं ग्रहण
【कोरबा Times】एसईसीएल कोरबा क्षेत्र मे कार्यरत कुछ अधिकारियों के द्वारा कामगारों के तमाम कल्याणकारी योजनाओं को साजिश के तहत बाधित किया जा रहा है , जोकि उचित नही है इस संबंध मे प्रदेश एटक के कार्यवाहक अध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने बताया कि कोरबा एरिया के कुछ अधिकारियों ने मिलकर न सिर्फ श्रमिकों बल्कि उनके परिवार को भी असुरक्षित कर दिया है, SECL के आवासों में विधुतीकरण के लिये प्रबंधन उदासीन उन्होंने आगे कहा कि बांकी, सुराकछार तथा बलगी के आवासीय कालोनियों मे लगभग 2900 क्वार्टर है ,जिनका 5 वर्ष पहले…
सफाई करने गहरे कुएं में उतरे चाचा भतीजा, जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आ गए,एक की मौत..
【कोरबा Times】: कोरबा जिले में बुंदेली गांव में एक कुंए में जहरीली गैस के रिसाव से एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य बचा लिया गया हैं। पुराने कुंए की सफाई करने चाचा भतीजा कुएं में उतरे थे। बुंदेली देहांपारा निवासी साहेब लाल मंझवार और जगत राम मंझवार निवास करते हैं दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा होते हैं। साहेब लाल ने बताया कि कुएं में कई प्रकार के जीव जंतु मरे हुए थे और गंदगी काफी अधिक थी जिसे देखते हुए वह सुबह 10:00 बजे लगभग सफाई करने…
Shalimar Express : शालीमार एक्सप्रेस में गिरा लोहे का खंभा, यात्री का कटा हाथ, अन्य तीन घायल
एक मासूम समेत तीन यात्रियों को आई चोंट रायपुर – राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से उरकुरा के बीच बड़ा हादसा हो गया। कोलकाता से रायपुर आ रही शालीमार एक्सप्रेस की एस-6 कोच समेत दो से तीन डब्बों पर लोहे का खंभा गिर गया। खंभा गिरने से ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री का हाथ कट गया, जबकि एक मासूम समेत तीन यात्रियों को चोटें आई है। जीआरपी, आरपीएफ समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में ट्रेन के एसी कोच बी-6 में कोलकाता से सफर कर रहे…
Korba big breaking: एक्सिस बैंक को देना होगा क्षतिपूर्ति की राशि, आयोग ने दिया निर्देश
उपभोक्ता आयोग ने पीडि़त के पक्ष में सुनाया फैसला 【कोरबा Times】 19 मई । कोरबा जिले में बैंक उपभोक्ता से चाढ़े चार लाख से अधिक की ठगी और पेनाल्टी रकम के विरूद्ध जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दायर किया गया था, जिस पर आयोग ने राशि का देनदार परिवादी को नहीं होना पाते हुए उसे देनदारी से मुक्त किया है, साथ ही आर्थिक व मानसिक प्रतिपूर्ति के एवज में बैंक को राशि देनी होगी। जानकारी के अनुसार जिले के बालको इंदिरा मार्केट क्षेत्र में विजय कुमार साहू नामक…
राशिफल…मीन वालों को सताएगा अजीब डर! पद-प्रतिष्ठा पर होगा असर, 3 राशिवालों को मिल सकता है लाभ का अवसर,
🔴मेष गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा. बिजनेस में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी होगी, तभी आप मुनाफा कमा पाएंगे. अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा. आपको अपने व्यवसाय में चल रही समस्याओं के बारे में किसी मित्र से भी बात करनी होगी, तभी आप समाधान ढूंढ पाएंगे. आपके बच्चे को विदेश से नौकरी का अवसर मिल सकता है, जिससे आप खुश होंगे और परिवार के सदस्यों के…
तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार .तो तीन लोग मिलकर तेंदुए को जहर दे कर ले ली उसकी जान..
【कोरबा Times】: पिछले दिनों पाली के जंगल मे जहर देकर तेंदुए का शिकार किए जाने के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैँ । इसमें एक आरोपित के बछड़े को तेंदुआ ने मार दिया था, इसलिए नाराज होकर वह अपने पुत्र के साथ मिलकर बछड़े के शव में ही कीटनाशक छिड़क दिया। तेंदुआ दोबारा बछड़े को खाया और उसकी जान चली गई। तेंदुए का शव पड़ा देख गांव के ही एक ग्रामीण पंजा व दांत निकाल कर ले गया था। कटघोरा वन मंडल के वन परिक्षेत्र…
राशिफल….जाने कैसे रहेगा आपका दिन आपके राशि अनुसार..
🔆 मेष गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए प्रोजेक्ट में अधिक पैसा लगाएंगे, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ नहीं मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य भी परेशान हो सकते हैं. किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा, अन्यथा लोग इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं. यदि आप कोई नया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो यह उत्तम रहेगा. शुभ रंग…

