छत्तीसगढ़ के युवाओं को कौशल विकास और स्थायी रोजगार से जोड़ने में वेदांता स्किल स्कूल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर यह संस्थान हजारों युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का मजबूत मंच वर्ष 2011 में बालको के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किए गए वेदांता स्किल स्कूल का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित करना और उन्हें रोजगार दिलाना है।…
