नगर पंचायत पाली क्षेत्र में सूर्य उपासना का पर्व छठ पूरे भक्ति भाव, श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया गया. चार दिवसीय इस पर्व का समापन मंगलवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर किया गया, इस अवसर पर शिव मंदिर घाट में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ रही. हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर आस्था और श्रद्धा का पर्व छठ मनाया जाता है, इसकी शुरुआत चतुर्थी तिथि से नहाय-खाय के साथ हो जाती है. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक छठ, छठी मैया और सूर्यदेव को समर्पित व्रत…

