भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठन के विस्तार में एक बड़ा निर्णय लेते हुए बसंत बैरागी को कोसाबाड़ी मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है.
यह घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और विशेषकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया है।
बसंत बैरागी लंबे समय से संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहे हैं। इससे पहले बूथ सचिव के रूप में उनकी सक्रियता और पिछले विधानसभा चुनावों में जमीनी स्तर पर उनके द्वारा किए गए कार्यों ने उन्हें नेतृत्व की नजरों में एक भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया.
राजनीति के साथ-साथ बसंत बैरागी अपनी सामाजिक पहचान के लिए भी जाने जाते हैं। बजरंग दल में वार्ड संयोजक और RSS पर्यावरण विभाग में जिला NGO प्रमुख के रूप में उनकी सेवा सराहनीय रही है।
उनके द्वारा स्थापित NGO ‘नेचर डिफेंडर’ के माध्यम से अब तक 2100 से अधिक वृक्षारोपण किए जा चुके हैं।
युवाओं को संगठित कर समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करना उनकी सेवाभावी छवि को दर्शाता है।
बसंत बैरागी को महामंत्री का दायित्व मिलने से कोसाबाड़ी मंडल में पार्टी की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि बसंत बैरागी के आने से युवाओं में एक नया जोश और उमंग दौड़ेगी, जो आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगी।
कोसाबाड़ी मण्डल महामंत्री बसंत बैरागी का कहना है कि”संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। युवाओं को जोड़ना और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाना मेरी प्राथमिकता होगी।”


