भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठन के विस्तार में एक बड़ा निर्णय लेते हुए बसंत बैरागी को कोसाबाड़ी मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है. यह घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और विशेषकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया है। बसंत बैरागी लंबे समय से संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहे हैं। इससे पहले बूथ सचिव के रूप में उनकी सक्रियता और पिछले विधानसभा चुनावों में जमीनी स्तर पर उनके द्वारा किए गए कार्यों ने उन्हें नेतृत्व की नजरों में एक भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया.…

